फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के साथ होने के बावजूद एक्स गर्लफ्रेंड संग पोज दे रहे युवराज सिंह, बाद में मिला ये कमेंट

Sun, 30 Jun 2019 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh ex girlfriend kim sharma post this selfie
kim sharma, yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media

करीब दो हफ्ते पहले युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिक्रेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद दोस्तों और वेल विशर्स के लिए युवराज सिंह ने एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में अंबानी परिवार समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट किया गया। खास बात ये रही कि युवराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड किम शर्मा भी पार्टी का हिस्सा बनीं।

yuvraj singh ex girlfriend kim sharma post this selfie
yuvraj singh, kim sharma - फोटो : social media

युवराज सिंह का किम शर्मा के साथ भले ही बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका हो लेकिन दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं। तभी तो पार्टी के दौरान युवराज सिंह ने किम शर्मा और पत्नी हेजल कीच के साथ पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं। हेजल कीच की शेयर की गई तस्वीरों पर किम शर्मा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'आप दोनों चमकते रहो।'

yuvraj singh ex girlfriend kim sharma post this selfie
yuvraj singh, kim sharma - फोटो : social media

हेजल कीच के अलावा किम शर्मा ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। एक अन्य तस्वीर में किम शर्मा ने युवराज सिंह को रिटायरमेंट के बाद उनकी दूसरी पारी की शुभकामनाएं दीं। एक अन्य तस्वीर में किम शर्मा ने लिखा- 'एडल्ट्स'।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh ex girlfriend kim sharma post this selfie
Kim Sharma - फोटो : instagram

लुक्स की बात करें तो किम शर्मा ने इस दौरान चीता प्रिंट की ड्रेस पहनी थी। वहीं हेजल कीच ने ब्लैक प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहने। इस ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है। साथ ही हाई हील्स कैरी की है। किम के फैन उनकी फोटो-वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
yuvraj singh ex girlfriend kim sharma post this selfie
Yuvraj, hejal - फोटो : instagram

बता दें कि युवराज सिंह और किम शर्मा ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हेजल और युवराज की शादी 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed