{"_id":"5b31dae64f1c1b53268b7ffc","slug":"ranbir-kapoor-starrer-and-sanjay-dutt-biopic-sanju-advance-booking-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडवांस बुकिंग में 'संजू' को मिली बंपर ओपनिंग, सलमान को धूल चटाकर बन सकती है सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एडवांस बुकिंग में 'संजू' को मिली बंपर ओपनिंग, सलमान को धूल चटाकर बन सकती है सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
Tue, 26 Jun 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म रिलीज की कगार पर है। ऐसे में रणबीर अपनी इस फिल्म को हिट कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं खैर हिट का ठप्पा तो फैंस ट्रेलर देखने के बाद से ही लगा चुके हैं। फैंस को जानकर खुशी होगी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है।
2 of 5
sanju
जिस तरह से एडवांस बुकिंग को रिस्पांस मिल रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। मल्टीप्लेक्सेस में अभी से एडवांस बुकिंग अच्छे पैमाने पर होने की खबरें हैं।
3 of 5
sanju
संजू को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज दिल्ली के फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। रेस 3 साल 2018 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि संजू की ओपनिंग रेस 3 को पीछे कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
खबरों की मानें तो संजू में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म संजू
- फोटो : mid day
‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।