9 मार्च को अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा था, 'रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दवा पर हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।' तो वहीं अभिनेता रणधीर कपूर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रणबीर अब स्वस्थ हो गए हैं।
रणबीर कपूर कोरोना से हुए स्वस्थ, बहन रिद्धिमा के साथ पूजा करते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणधीर कपूर ने कहा कि, 'रणबीर अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह ठीक हैं। मैंने उनसे मुलाकात की है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि रणबीर की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट कब आई। इसके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। जिसमें रणबीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को 11 महीने बीत जाने के बाद कपूर परिवार ने प्रार्थना सभा रखी थी। जिसमें रणबीर कपूर ने बहन रिद्धिमा के साथ पूजा की। रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपका प्यार हमारी राहों को आसान करेगा। आपकी यादें हमेशा हमारे साथ और हमारे दिल में रहेंगी।' इस तस्वीर को देखने के बाद ये साफ हो गया है कि रणबीर अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
नीतू कपूर ने भी आज ऋषि कपूर को याद करते हुए अपनी न्यूयॉर्क ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'आज ऋषि जी की 11 महीने की प्रार्थना सभा थी, ऐसा महसूस हुआ कि क्यों न न्यूयॉर्क में साथ बिताए अपनी लास्ट ट्रिप की यादों को शेयर किया जाए।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋषि कपूर अपनी इस ट्रिप को काफी एन्जॉय कर रहे हैं और वो कोई गाना भी गुनगुना रहे हैं।
फिलहाल, रणबीर कपूर के स्वस्थ होने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी।