बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्मदिन 20 अगस्त को होता है। वह इस बार अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनकी उम्र 40 साल से ऊपर है। उनके अलावा इस लिस्ट में सबसे ऊपर मोस्ट बेचलर अभिनेता सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान 53 साल के हो गए हैं लेकिन अब तक कुंवारे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 40 के पार हैं और अब तक कुंवारे हैं।
रणदीप हुड्डा ही नहीं 40 के पार हो चुके इन 6 अभिनेताओं ने अभी तक नहीं की शादी, एक तो है सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है 'भाईजान' सलमान खान का। सलमान खान का नाम अब तक कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। इन एक्ट्रेस में एश्वर्या राय, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर का नाम शामिल है। सलमान की शादी का उनके फैंस के साथ-साथ परिवार को भी बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें: सलमान खान से पहले इन दो एक्टर्स को ऑफर हुई थी दबंग, भाई अरबाज ने किया रिवील
डीनो मोरिया
बिपाशा बसु के डिनो मोरिया के साथ अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके साथ ही डीनो का नाम लारा दत्ता के साथ भी जुड़ चुका है। बता दें कि बिपाशा और लारा की शादी हो चुकी है लेकिन डीनो अभी तक कुंवारे हैं।
साजिद खान
साजिद खान और जैकलीन के अफेयर के चर्चे काफी रहे थे। लेकिन दोनों का रिश्ता शागी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि जैकलीन का नाम हाल फिलहाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा से जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोंनो में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं 48 साल के साजिद अभी भी सिंगल ही हैं।
पढ़ें: सीएम मनोहर लाल से मिले अभिनेता रणदीप हुड्डा, दिल खोलकर सरकार की तारीफ भी की
उदय चोपड़ा
फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 46 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया।