{"_id":"60e1a17f8ebc3edfe449c00e","slug":"rangoli-chandel-wanted-to-see-aditi-rao-hydari-in-haseen-dillruba-not-taapsee-pannu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेबाक राय: फिल्म में तापसी के होने से रंगोली चंदेल को दिक्कत, बोलीं- इस अभिनेत्री को मिलना चाहिए था रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेबाक राय: फिल्म में तापसी के होने से रंगोली चंदेल को दिक्कत, बोलीं- इस अभिनेत्री को मिलना चाहिए था रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रंगोली चंदेल और उनका पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में रंगोली ने एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर निशाना साधा है और उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का मजाक उड़ाया। अब रंगोली ने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का समर्थन करते हुए फिल्म में उन्हें कास्ट करने की बात कह डाली है। रंगोली का कहना है कि फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में रानी के किरदार के लिए अदिति राव हैदरी ज्यादा सूटेबल थीं। अदिति की एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं उसे हसीन दिलरुबा में रानी के रूप में देखना चाहती हूं न कि कोई अंकल प्लीज। मुझे टॉर्चर से बख्श दो।'
रंगोली के पोस्ट में क्या लिखा है...
रंगोली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अदिति की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे सच में समझ में नहीं आता कि अदिति जैसी खूबसूरत प्रतिभाशाली एक्ट्रेस को हसीना दिलरुबा जैसी फिल्में क्यों नहीं मिलतीं, वह आधुनिक लेकिन कमजोर गृहिणी की भूमिका में परफेक्ट थीं। तापसी अंकल क्यों ?? वह उस रोल के लिए बहुत एथलेटिक और स्ट्रॉन्ग बॉडी वाली लग रही थी। यह कंगना हैंगओवर क्यों यार। कंगना केवल एक हो सकती है। कोई और सस्ती कंगना नहीं हो सकती है। कृपया दूसरे टैलेंट्स को भी देखें, फिल्में गलत कास्टिंग करके बर्बाद मत करो यार।'
अदिति राव हैदरी को फिल्म में कास्ट करने की बात कहने से पहले रंगोली ने सीधे तौर पर तापसी पर ही निशाना साधा था और उनकी फिल्म का मजाक उड़ाया। रंगोली चंदेल ने तापसी की परफॉर्मेंस का निगेटिव रिव्यू करते हुए कहा है कि तापसी की एक्टिंग में कोई गहराई नहीं है। उन्होंने लिखा, 'माफिया का तैयार किया गया धोखा खुलकर सामने आ गया है। सब चुपचाप इस पर बात कर रहे हैं तो मैंने इस पर खुलकर बोलने का फैसला किया है।'
रंगोली आगे लिखती हैं, 'एक सिंगल टोन वाली एक्टर जिसकी कोई स्क्रीन प्रेजेंस नहीं है, कोई रेंज नहीं है, कोई व्यक्तित्व नहीं है को इंडियन सिनेमा की सबसे महान एक्ट्रेस के सामने खड़ा किया जा रहा है। यह न केवल कंगना की मिमिक्री और कॉपी करती है बल्कि उन्हें अप्रासंगिक और डबल फिल्टर भी बोलती है। आज इसको भी क्रिटिक्स ने नंगा कर दिया। ये गुब्बारा भी फूटना ही था, फूट गया।'
पिछले दिनों तापसी पन्नू के साड़ी लुक पर कमेंट करते हुए रंगोली चंदेल ने तापसी के लुक को कंगना की सस्ती कॉपी बताया था। साथ ही रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने तापसी को कंगना का 'क्रीपी फैन', बिना टैलंट वाली, जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती हैं और ना जाने क्या क्या कह डाला था।
रंगोली ने लिखा था, 'ये कूल नहीं लगता कि क्रीपी फैन की तरह न सिर्फ हर इंटरव्यू, लुक और स्टाइल कॉपी करो बल्कि पूरा काम करने का तरीका भी कॉपी करो। इसके बाद भी ऐसे महान लोगों के बारे में घटिया बातें बोलो, आज एक बार फिर से जब मैं ये देखती हूं तो हैरानी होती है कि लुक कॉपी किया चलो ठीक है लेकिन ये दावा करना कि साड़ी लुक को कूल बना दिया। ऐसा कहकर बच नहीं सकतीं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।