भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Cinema) में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपनी खास जगह बना ली है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करने वाली रानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उदास नजर आ रही हैं।
सीढ़ियों से गिरीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर हुईं भावुक तो ये बोले फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप सोच रहे होंगे कि रानी अपसेट हैं क्यों हैं तो आइए आपको बताते हैं। रानी ने एक वीडियो शेयर किया है। अपने वीडियो में रानी (Rani Chatterjee) ने लिखा कि घर में सीढ़ियों से गिर गई। जिसकी वजह से एंकल में बहुत दर्द हो रहा है। दर्द इतना है कि रानी के लिए बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
जैसे ही रानी ने अपने फैंस को ये बताया कि वह सीढ़ियों से गिर कर घायल हो गई हैं तो फैंस उनका हालचाल पूछने में जुट गए। एक यूजर ने कमेंट्स में रानी से पूछा कि उन्हें ज्यादा दर्द तो नहीं हो रहा तो वहीं एक यूजर ने पूछा आपने दवाई ली या नहीं?
एक यूजर ने लिखा- मैम आप पहले से ज्यादा फिट हो गई हैं। उम्मीद करता हूं आप जल्द ठीक हो जाएंगी। एक यूजर ने लिखा- आपको संभल कर चलना चाहिए था। कई यूजर्स ने तो रानी को दवाई का नाम तक बता दिया।
Gir gai ....ghar ke sidiyo se.......enkl...pain....gym gai bt cant
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on