रानी मुखर्जी हाल ही में मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी, जिनसे उनका बच्चा छिन जाता है।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के बाद नई फिल्म की तैयारी में रानी, वैभवी मर्चेंट करेंगी निर्देशन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खबर है कि अभिनेत्री अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले होगा।
Kriti Sanon: मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?
रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियग्राफर और रानी मुखर्जी की पुरानी दोस्त वैभवी मर्चेंट करने जा रही हैं। यह फिल्म किस विषय पर बनेगी और इसका क्या प्लॉट होगा, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अपडेट आने में थोड़ा समय लग सकता है।
Dhoom 4: 'पठान' के बाद फिर शाहरुख के साथ धमाल मचाने को तैयार जॉन अब्राहम, 'धूम' के सीक्वल में आएंगे नजर?
बता दें कि पिछले कुछ समय से रानी की फिल्म मर्दानी 3 को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। पिछली दो फिल्मों में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी राव नाम की पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। हाल ही में रानी ने मर्दानी 3 पर बात करते हुए कहा था कि मैं इस किरदार को फिर से निभाना चाहती हूं, लेकिन सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। अगर कहानी अच्छी मिलती है तो मैं जरूर इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगी।
Ranbir Oops Moment: रणबीर कपूर हुए उप्स मोमेंट का शिकार, वीडियो देख यूजर बोला- इतनी एक्साइटमेंट किस बात की
गौरतलब है कि 90 के दशक से हिंदी फिल्मों में काम कर रही रानी ने मां बनने के बाद एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म हिचकी से कमबैक किया था। फिल्म में उनके किरदार की जमकर सराहना हुई थी।
Sidhant Gupta: जुबली के जय खन्ना ने किया जम्मू का नाम रौशन, अब तक बंद नहीं हो रही पिता के फोन की घंटियां