सोशल मीडिया की ताकत का ताजा उदाहरण हैं रानू मंडल। कुछ वक्त पहले रेलवे स्टेशन पर गाते हुए रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना गाया है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस बीच रानू का एक नया वीडियो सामने आया है।
रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल के एक और गाने का वीडियो वायरल, ओरिजनल को दे रहीं मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में रानू 'डफली वाले डफली बजा' गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के देखकर कहा जा सकता है कि रानू किसी स्टूडियो में बैठी हैं और साथ में काफी सार लोग मौजूद हैं। बता दें कि ये गाना फिल्म सरगम का है। सरगाम 1979 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋषि कपूर, जया प्रदा और शशिकला नजर आई थीं।
पढ़ें: इस एक वीडियो से स्टार बनीं रानू मंडल, यूजर्स ने बनाए गजब के मीम
इस सुपरहिट गाने को मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया था। वहीं रानू भी इस गाने को काफी खूबसूरती से गा रही हैं। रानू के साथ मौजूद लोगों के हावभाव देखकर साफ कहा जा सकता है कि उन्हें रानू का गाना कितना पसंद आ रहा है।
शोहरत मिलने के बाद हाल ही में रानू मंडल सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बतौर मेहमान पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताई। शो को होस्ट कर रहे जय भानुशाली ने रानू से पूछा- 'आप रेलवे स्टेशन पर क्यों गा रही थीं? रानू मंडल बताती हैं कि 'मैं रेलवे स्टेशन पर इसलिए गाना गाती थीं क्योंकि मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है, मैं गाना गाकर पेट भरती थी, गाना गाने के बाद किसी ने बिस्कुट दिया या किसी ने कुछ खाना दिया, या किसी ने मुझे रुपये दिए'। शो में रानू ने जज हिमेश रेशमिया, अलका याज्ञनिक और जावेद अली के सामने अपनी कला का जौहर भी दिखाया।
पढ़ें: लता के गाए गीत से रानू बनीं स्टार पर आज भी गुमनाम जिंदगी बिता रहे इस गाने के गीतकार
गौरतलब है कि स्टेशन पर गाते हुए रानू को कईयों ने सुना लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे। ऐसे ही एक दिन रानू गाना गा रही थीं तभी वहां एतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) नाम के शख्स ने उनका वीडियो बना लिया। एतींद्र ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। बस फिर तो जो हुआ वो सब जानते हैं। बका दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी चाची ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं।
पढ़ें: कौन है ये शख्स जिसने स्टेशन पर गाने वाली महिला का बनाया था वीडियो, रातों रात बदल दी किस्मत