फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आते ही हिट हुआ रानू मंडल का पहला गाना, अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Sat, 14 Sep 2019 03:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Sep 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
ranu mondal himesh reshammiya first song teri meri kahani now trending
ranu mondal - फोटो : social media

मीडिया सेंसेशन बन चुकीं रानू मंडल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो इंटरनेट पर इस कदर छा जाएंगीं। इंटरनेट पर पॉपुलर होने के बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में मौका दिया। रानू मंडल ने फिल्म में 'तेरी मेरी कहानी' नाम का गाना रिकॉर्ड किया जो कि रिलीज भी हो चुका है।



ranu mondal himesh reshammiya first song teri meri kahani now trending
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल का ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 11 सितंबर को हिमेश रेशमिया सहित फिल्म की टीम ने इस गाने को रिलीज किया। गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि महज 4 दिन में इसे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया और यू ट्यूब पर ये ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

ranu mondal himesh reshammiya first song teri meri kahani now trending
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
फिल्म में हिमेश ने रानू मंडल के साथ दो और गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। इनमें 'आदत' और 'आशिकी में तेरी' नाम का गाना शामिल है। इससे पहले हिमेश ने जब रानू मंडल के साथ गाना रिकॉर्ड किया तो इंस्टाग्राम पर कुछ सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। हिमेश के शेयर किए गए वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal himesh reshammiya first song teri meri kahani now trending
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब हिमेश रेशमिया रो पड़े। भावुक और रोते हुए हिमेश रेशमिया को उनकी पत्नी सोनिया ने संभाला और आंसू पोछे। हिमेश के रोते हुए और उनकी पत्नी के आंसू पोछते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। फैंस इन फोटोज में हिमेश की तारीफ कर रहे हैं। वहीं रानू को मौका देने के लिए फैंस उनको शुक्रिया भी कह रहे हैं।

विज्ञापन
ranu mondal himesh reshammiya first song teri meri kahani now trending
ranu mondal - फोटो : social media

इस खास मौके पर रानू ने कहा- 'मैं सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है। उनके प्यार के बदौलत ही मुझे आज गाना गाने का मौका मिला है। मेरी आवाज पर भरोसा करते हुए हिमेश जी ने मुझे ये बड़ा मौका दिया। मैं उनकी आभारी हूं। अगर मुझे लोगों का प्यार नहीं मिलता तो शायद मैं गाना नहीं गा पाती। मुझ पर ईश्वर की रहमत है जिसकी वजह से मैं गा पाती हूं। जब मैंने गाना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा, लेकिन मुझे मेरी आवाज पर भरोसा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed