{"_id":"5dd7fa1c8ebc3e548d6f1cad","slug":"ranu-mondal-ignore-her-fan-sunny-leone-anupam-kher-patiala-babes-hrithik-roshan-of-five-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर दिखाए रानू मंडल ने नखरे, इस फिल्म में सनी लियोनी की वापसी और ऋतिक की बढ़ी फीस, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर दिखाए रानू मंडल ने नखरे, इस फिल्म में सनी लियोनी की वापसी और ऋतिक की बढ़ी फीस, पांच खबरें
सेल्फी लेने जा रही फैन को रानू मंडल ने किया नजरअंदाज
'तेरी मेरी कहानी' गाना गाकर स्टार बनीं रानू मंडल अब किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। एक फेक मेकअप की तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई रानू मंडल का अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने फैन को नजरअंदाज करती दिखाई दे रही है। ranumondal.offical नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में रानू मंडल की एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आती है, लेकिन वह किसी और चीज में व्यस्त होती नजर आती है, जिसको देखकर कहा जा सकता है वह अपने फैन को नजरअंदाज कर रही हैं।
एकता कपूर की 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का हिस्सा बनेंगी सनी लियोनी
फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में अपने अभिनय और 'बेबी डॉल' गाने से दर्शकों दिलों में जगह बनाने वाली सनी लियोनी एक बार फिर से इस फिल्म की सीरीज का हिस्सा बनने जा रही है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। उनका ये वीडियो निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की आने वाली सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का है। ये सीरीज एकता कपूर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी की रागिनी एमएमएस सीरीज का सीक्वल है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार सनी लियोनी 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' के गाने में आइटम नंबर करती दिखाई देंगी। उनके इस गाने का नाम 'हैलो जी' होगा।
अनुपम खेर ने साझा किया अपनी मां का बेहद प्यारा वीडियो
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहे हैं, लेकिन इन बार वह अपनी मां के बेहद खास वीडियो को साझा करने की वजह से सुर्खियों में हैं। अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अनुपम के साथ उनकी मां और भाई राजू खेर नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपम की मां उनसे 50 हजार रुपए मांगती है, जिस पर वह कहते हैं कि पहले तो आपका खर्चा 10-20 हजार रुपए में हो जाता है और अब आप 50 हजार रुपए मांग रही हैं। मां-बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
5 साल की लीप पर ट्रोल हुए 'पटियाला बेब्स'
टेलीविजन के चर्चित शो है 'पटियाला बेब्स' इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामने कर रहा है। दरअसल, शो में 5 साल की लीप लिया गया है जो दर्शकों ने मेकर्स का ये फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हाल ही में पटियाला बेब्स के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें शो के मुख्य किरदार बबिता यानी परिधि शर्मा और हनुमान सिंह यानी अनिरुद्ध दवे की मौत के बाद अब उनकी बेटी मिनी उर्फ अशनूर कौर भी घर छोड़कर जाना चाहती है, लेकिन अचानक एक छोटी बच्ची उसका हाथ पकड़ लेती है और उसे मां कहकर बुलाती है। इस प्रोमो को देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स 'पटियाला बेब्स' को ट्रोल कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने बढ़ाई फीस ?
अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस साल दो सुपरहिट फिल्में वार और सुपर 30 दी हैं। इसके बाद अब खबर है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा ली है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार ऋतिक रोशन ने अपनी फीस बढ़ा ली है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई निर्देशकों ऋतिक रोशन को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।