{"_id":"5dd662558ebc3e54ac7bbe1f","slug":"ranu-mondal-makeup-artist-sandhya-share-making-video-of-her-make-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानू मंडल का इस तरह किया गया था मेकअप, आर्टिस्ट ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानू मंडल का इस तरह किया गया था मेकअप, आर्टिस्ट ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
Link Copied
रानू मंडल की हाल ही में मेकअप की हुई तस्वीर वायरल हुई थी । इस फोटो को लेकर रानू को जमकर ट्रोल किया गया । साथ ही उस आर्टिस्ट को भी ट्रोल किया गया जिसने रानू का मेकअप किया था । रानू उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। अब ट्रोल होने वाली मेकअप आर्टिस्ट ने रानू मंडल का मेकअप करते हुए वीडियो शेयर किया है ।
Trending Videos
2 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
दरअसल, ये मेकअप आर्टिस्ट बताना चाहती हैं कि रानू की वायरल हुई फोटो पूरी तरह से फेक यानी नकली है । अब उन्होंने वीडियो शेयर कर सब कुछ साफ कर दिया है । आर्टिस्ट ने बताया है कि रानू का काफी मेहनत से मेकअप किया गया, लेकिन फेक फोटो ने सब कुछ बिगाड़ दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल सैलून पहुंची और मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने उनका शानदार स्वागत किया, जिसके बाद उनका मेकअप शुरू किया गया। 1 मिनट 46 सेकेंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है । रानू तैयार होने के बाद काफी खूबसूरत दिख रही हैं ।
इस वीडियो से साफ है कि रानू की नकली फोटो वायरल हुई थी । मेकअप आर्टिस्ट ने पोस्ट में लिखा, 'आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं । एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की और दूसरी वो फोटो जिसको एडिट किया गया । उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं । हमें भी देखकर हंसी आई, लेकिन दूसरे को ठेस पहुंचाकर हंसना गलती है ।'
विज्ञापन
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
'हमें उम्मीद है आपको समझ आएगा कि असली फोटो और फेक फोटो में क्या बदलाव है । हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं ।' वीडियो में कई और मॉडल को भी इस मेकअप आर्टिस्ट ने तैयार किया, जो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम संध्या है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।