फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के 55 लाख के घर की सच्चाई बताने के बाद अब रानू ने लता मंगेशकर के कमेंट पर दिया जवाब

Sun, 15 Sep 2019 11:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
ranu mondal reaction on lata mangeshkar comments
ranu mondal, lata mangeshkar - फोटो : social media

लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल का खुद का गाना रिलीज हो चुका है। पिछले दिनों हिमेश रेशमिया के साथ उन्होंने 'तेरी मेरी कहानी' गाने को लॉन्च किया था। रानू मंडल लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। जब लता मंगेशकर तक रानू का वीडियो पहुंचा तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो अपनी ओरिजनल आवाज में गाएं और नकल ना करें। लता मंगेशकर के इस बयान पर अब रानू मंडल ने जवाब दिया है।    

ranu mondal reaction on lata mangeshkar comments
Ranu Mondal - फोटो : social media

एक वेबसाइट से बात करते हुए रानू मंडल ने कहा कि 'मैं लता जी की उम्र के हिसाब से छोटी थी, छोटी हूं और छोटी रहूंगी। उनकी आवाज मुझे बचपन से ही पसंद है। जब मैं गांव छोड़कर कोलकाता पहुंचीं तो वहां लता जी का गाना रेडियो पर सुनती थी। लता जी की सुरीली आवाज की वजह से ही तो उन्हें स्वर कोकिला कहा जाता है।'

ranu mondal reaction on lata mangeshkar comments
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

'तेरी मेरी कहानी' गाने के लॉन्चिंग के दौरान जब हिमेश रेशमिया से लता मंगेशकर के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'हर कोई कहीं ना कहीं किसी ना किसी से प्रेरित होता है। वैसे ही रानू मंडल, लता मंगेशकर से प्रेरित हैं। जैसे कुमार सानू खुद को किशोर कुमार से प्रेरित बताते हैं, ठीक वैसे ही। कोई लता जी जैसा नहीं बन सकता है। वो महान गायिका हैं और उनकी जो यात्रा रही है उससे कोई भी प्रेरित हो सकता है, वैसे ही रानू भी हुईं लेकिन ये बात भी सच है कि रानू जन्म से ही टैलेंटेड हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal reaction on lata mangeshkar comments
ranu mondal - फोटो : social media

रानू ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो बचपन से लता जी के गाने गाती आई हैं। लता जी का ये गाना उनका पसंदीदा है। सभी उनसे कहते थे कि उनकी आवाज लता जी से मिलती है और वो खुद को भाग्यशाली समझती हैं।

विज्ञापन
ranu mondal reaction on lata mangeshkar comments
ranu mondal - फोटो : social media

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रानू मंडल को सलमान खान ने तोहफे में 55 लाख का घर दिया है। रानू ने कहा- 'जी नहीं, अगर वह मुझे घर देते तो सबके सामने मुझे पेश करते। वह बोलते कि हां मैंने रानू मंडल को घर दिया है या फिर फ्रेंड को घर दिया। मतलब कुछ तो बोलकर एलान करते ना। जब तक नहीं होता है, यह सोचना तो ठीक नहीं है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed