फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर चर्चा में रानू मंडल: इस बार लता मंगेशकर नहीं 'कच्चा बादाम' गाने वाले सिंगर को कर रहीं कॉपी

Fri, 04 Mar 2022 07:57 AM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 04 Mar 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal sing viral song of Bhuban Badyakar Kachcha Badam
भुबन बड्याकर - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कच्चा बादाम' सॉन्ग का क्रेज है। इस गाने को गाने वाले भुबन बड्याकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए। वहीं कुछ समय पहले लता मंगेशकर का गाना गाकर रानू मंडल भी फेमस हो गई थीं। जिसके बाद रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ गाना भी गाया। अब रानू ने 'कच्चा बादाम' गाने को अपने अंदाज में गाया है। रानू के सिंगिंग वीडियो को लोग पंसद कर रहे हैं। 


 
Ranu Mondal sing viral song of Bhuban Badyakar Kachcha Badam
भुबन बड्याकर और रानू मंडल - फोटो : Social Media

बता दें कि रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भुबन बड्याकर का कच्चा बादाम गाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाने को अपने अंदाज में गाया है। जिसपर रानू के फैंस ने प्रतिक्रिया दी। कुछ फैंस ने रानू की तारीफ की तो कुछ रानू और भुबन की तुलना करते नजर आए।

Ranu Mondal sing viral song of Bhuban Badyakar Kachcha Badam
रानू मंडल - फोटो : इंस्टाग्राम
रातों रात स्टार बन गईं थी रानू मंडल

रानू मंडल साल 2019 में लाइमलाइट में आईं थी। रानू का 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू रातों-रात स्टार बन गईं थीं। जिसके बाद उन्होंने सिंगर हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए गाना गया था। ये गाना भी खूब हिट हुआ था लेकिन रानू मंडल की ये प्रसिद्धि ज्यादा दिनों तक नहीं  टिकी और वह वापस अपनी दुनिया में आ गई हैं लेकिन अक्सर उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal sing viral song of Bhuban Badyakar Kachcha Badam
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
भुबन ने बताया-कि उन्हें गाने के लिए पैसे नहीं मिले थे

कच्चा बादाम के सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद भुबन बादायकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक म्यूजिक कंपनी के साथ कच्चा बादाम गाना रिकॉर्ड किया था। इस गाने को ऑडियो और वीडियो दोनों में रिकॉर्ड करवाया गया था, लेकिन उन्हें इस गाने के लिए उन्हें उनके पैसे नहीं दिए गए। इसके अलावा लोग आते हैं और उनके साथ वीडियो बनाकर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिलता है। जिसके बाद लोग मांग करने लगे कि भुबन को उनका हक दिया जाए।



 
विज्ञापन
Ranu Mondal sing viral song of Bhuban Badyakar Kachcha Badam
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
मूंगफली विक्रेता हैं भुबन बादायकर

बांग्ला भाषा में कच्चा बादाम गाने के ओरिजिनल सिंगर भुबन बादायकर एक मूंगफली विक्रेता हैं और वह इस गाने को गाकर अपनी मूंगफली बेचते हैं, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सकें, बहरहाल इस गाने की वजह से अब भुबन बादायकर के भी दिन बदल गए हैं। दरअसल जिस म्यूजिक कंपनी ने भुबन से ये गाना रिकॉर्ड करवाया था, उस म्यूजिक कंपनी ने उन्हें तीन लाख का चेक दिया है और साथ ही उनके साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। कंपनी ने ये भी कहा है कि इसके लिए वह भुबन को डेढ़ लाख रुपये भी दे चुकी है।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed