बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख रणवीर और आलिया दोनों उत्साहित हैं। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, बात करें कहानी की तो इसे समीक्षकों और सितारों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' जैसी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज से प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने निर्माताओं की उम्मीदों को पार कर लिया है। अब फिल्म के निर्देशक करण जौहर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
RARKPK: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर और आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', करण जौहर ने जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने चार दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण ने खुशी जाहिर की है। निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने इस रोमांचक खबर की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट साझा कर दी। धर्मा प्रोडक्शंस के अपडेट को दोबारा पोस्ट करते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, "रॉकी, रानी और हमारी कहानी के लिए दुनिया भर से अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
Dream Girl 2 Trailer: रिलीज हुआ ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर, पूजा बन एक बार फिर आयुष्मान ने बजाया 'दिल का टेलीफोन'
RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का आएगा सीक्वल? दूसरे भाग को लेकर करण जौहर ने किया यह बड़ा खुलासा
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में चार दिन के अंदर 52.92 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के साथ करण जौहर ने इंडस्ट्री में निर्दशक के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। इससे पहले आलिया ने भी फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों को खासा अंदाज में शुक्रिया कहा था। उन्होंने रणवीर और करण के साथ अपनी खास तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “लव है तो सब है। हमारे दिल की गहराइयों से शुक्रिया। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, सदैव आभारी। रॉकी, रानी और इस कहानी के लिए हमारे निर्माता को प्यार।''
View this post on Instagram
Filmy Wrap: इस दिन रिलीज होगा OMG 2 का ट्रेलर और जिंदा बंदा को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, पढ़ें फिल्मी खबरें
वहीं, बात करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में तो रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इस फिल्म के लिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे थे।
Kalki Koechlin: 'बिन ब्याही मां' कहने वालों पर फूटा कल्कि का गुस्सा, कहा- हमें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी