फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के बोल्ड शूट पर इन अभिनेत्रियों का आया बयान, एक ने तो सुनाई शूट की मजेदार कहानी

Thu, 28 Jul 2022 12:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Jul 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot: Raction of bollywood actresses from deepika swara bhaskar on actors shoot
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह अक्सर अतरंगी फैशन सेंस के कारण अपने कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करते हैं। लेकिन उन्होंने अपने एक मैगजीन फोटोशूट के लिए इस बार कुछ ऐसा किया, जो इंटरनेट पर छा गया। इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स में गिने जाने वाले रणवीर ने अपने इस फोटोशूट के लिए तन पर बिना कोई कपड़ा पहने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की। जी हां, अभिनेता ने कैमरे के सामने न्यूड होकर तरह-तरह के पोज दिए हैं, जिसे देख सबकी आंखें खुली-खुली रह गई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही पूरा सोशल मीडिया दो गुटों में बट गया है। जहां एक तरफ कुछ यूजर्स रणवीर के फोटोशूट को सेक्सी बता रहे हैं, वहीं कुछ नेटिजन्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हो रही तमाम आलोचनाओं के बाद भी इंडस्ट्री से उनके दोस्त और को-स्टार्स रणवीर का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। हम आपको आज इस रिपोर्ट में रणवीर के फोटोशूट पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों से आई प्रक्रियाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।    


  

Ranveer Singh Bold Photoshoot: Raction of bollywood actresses from deepika swara bhaskar on actors shoot
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण 
चारो तरफ रणवीर के जिस फोटोशूट पर आफत मची हुई है उसकी सबसे बड़ी सपोर्टर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रही हैं। फोटोशूट पर मचे बवाल के बाद दीपिका ने सामने आकर बयान दिया था कि 'यह सब मेरी मर्जी से हुआ था। जिस समय रणवीर का यह फोटोशूट हो रहा था उस समय में वहीं पर मौजूद थी। इसमें मुझे कोई दिक्कत और परेशानी महसूस नहीं हुई।' 

Ranveer Singh Bold Photoshoot: Raction of bollywood actresses from deepika swara bhaskar on actors shoot
राखी सावंत, आदिल, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी रणवीर के फोटोशूट पर अपनी एक मजेदार प्रतिक्रिया दी थी। राखी ने इस फोटोशूट की वजह बताते हुए कहा था,'झे फोटो कही से भी न्यूड नहीं लगा, तुम्हारी आंखे ऐसी हो गई हैं।  मेरे दोस्त रणवीर के बारे में कोई भी कुछ नहीं कहेगा। इस फोटो के पीछे की एक स्टोरी है, जो रणवीर नहीं बता सकते इसलिए उनकी दोस्त बताएगी। इतनी गर्मी हो रही है लंदन, अमेरिका, दुबई, यहां भी बहुत गर्मी है। अगला बंदा क्या करेगा? एसी काम नहीं कर रहा था, वो बस कपड़े निकालर नहाने गया था। इतने में दो बंदर उनके कपड़े उठाकर भाग गए। इसमें रणवीर क्या करेगा दोस्तों। रणवीर नीचे बैठ गया, फिर लेट गया कि लो खींच लो।' राखी के इस मजेदार रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot: Raction of bollywood actresses from deepika swara bhaskar on actors shoot
पूनम पांडे, पूनम पांडे - फोटो : social media

पूनम पांडे
रणवीर के फोटोशूट पर हो रही  कॉन्ट्रोवर्सी के बीच इस पर बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री पूनम पांडे का रिएक्शन भी आया था। बोल्ड और बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे को रणवीर का यह फोटोशूट देखकर हार का एहसास हुआ था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा था,'आपने मुझे मेरे ही गेम में हरा दिया।' उन्होंने रणवीर का विरोध नहीं किया बल्कि उन्हें तो रणवीर की बॉडी देखकर जलन महसूस हुई। उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए थे।

विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot: Raction of bollywood actresses from deepika swara bhaskar on actors shoot
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह - फोटो : social media

आलिया भट्ट
इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के को-स्टार और दोस्त रणवीर सिंह के फोटोशूट पर आलिया उनका बचाव करती नजर आई थीं। उन्होंने रणवीर का पक्ष लेते हुए कहा था, मुझे अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।'   

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed