फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने साझा किया ऐसा वीडियो कि बेकाबू हो गए रणवीर सिंह, लिखा- आजा तुझे गोद में बिठा के...

Fri, 05 Mar 2021 09:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh commented on Deepika padukone instagram video and fans are loving his  comment
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं। दीपिका और रणवीर ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। ये जोड़ी एक दूसरे के प्यार में पागल है और रणवीर तो हर मौके पर अपनी पत्नी के लिए प्यार जताते हैं। सिर्फ सामने ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी रणवीर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।अब हाल ही में दीपिका ने एक वीडियो साझा किया है जिस पर रणवीर सिंह का कमेंट फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Ranveer Singh commented on Deepika padukone instagram video and fans are loving his  comment
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ ranveersingh

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर चॉकलेट के लिए अपना प्यार जाहिर किया। दरअसल दीपिका ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो बेहद खुशी से चॉकलेट खाती नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'किसी चॉकलेट लवर के साथ साझा करो'।



View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Ranveer Singh commented on Deepika padukone instagram video and fans are loving his  comment
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

अब दीपिका के इस वीडियो पर उनके फैंस के ढेरों कमेंट आ रहे हैं। हालांकि इनमें सबसे खास कमेंट रणवीर सिंह का था जो फैंस को काफी पसंद आया। रणवीर ने दीपिका के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आजा तुझे गोद में बिठा के न्यूटेला खुलाऊं'। अब रणवीर के खुले आम ऐसे प्यार जाहिर करने से उनका ये कमेंट वायरल हो गया है। फैंस रणवीर के इस कमेंट पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh commented on Deepika padukone instagram video and fans are loving his  comment
रणवीर और दीपिका

ऐसा पहली बार नहीं है जब रणवीर ने दीपिका के लिए खुल्लम खुल्ला प्यार जाहिर किया हो। रणवीर कई बार कभी स्टेज पर तो कभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पत्नी के लिए प्यार जता चुके हैं। वहीं फैंस को भी रणवीर का इस तरह से दीपिका के लिए अपने प्यार को जाहिर करना अच्छा लगता है। ये भी एक वजह है कि रणवीर-दीपिका की जोड़ी फैंस को ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों रूप में पसंद आती है।

विज्ञापन
Ranveer Singh commented on Deepika padukone instagram video and fans are loving his  comment
दीपिका, रणवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। रणवीर जहां इन दिनों फिल्म '83' की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं दीपिका भी  फिल्म 'पठान' और 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह की फिल्म '83' में दीपिका एक छोटी भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब शादी के बाद रणवीर और दीपिका एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed