बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी को 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन रणवीर का दीपिका के लिए प्यार दिन ब दिन तरोताजा होता जा रहा है। इसी का एक उदाहरण उन्होंने दीपिका के इंस्टाग्राम पर पेश किया जब दीपू की फोटो देख रणवीर घायल हो गए।
दीपिका पादुकोण को देख घायल हुए रणवीर सिंह, बोले- 'जान ही ले ले'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक बैग कंपनी का प्रचार करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसे देखकर रणवीर उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रुक सके। दीपू पर खुलकर अपना प्यार लुटाने वाले रणवीर एक बार फिर फोटो देख मानों दिल दे बैठे। उनकी ओर से किए गए कमेंट ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया।
रणवीर ने लिखा था ‘जान ही लेले’। इसके साथ एक खंजर और खून की बूंदो वाला इमोजी लगाया था। रणवीर सिंह का उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए खास अंदाज में इजहारे मोहब्बत हमेशा सबसे अलग होता है, जो खूब सुर्खियां बटोरता है। इसे फैंस भी अब खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि रणवीर सिंह काफी रोमांटिक हैं और दीपिका के लिए तो खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों का ये रोमांस असल जिंदगी ही नहीं बल्कि रुपहले पर्दे पर भी खूब पसंद किया गया है। दोनों ने कई सारी फिल्में एक साथ की हैं। इनमें ‘गोलियों की रसलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर ही कमाल नहीं दिखाया बल्कि जमकर लोकप्रियता भी हासिल की।
वहीं इसके बाद दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 में शादी कर ली। इनकी शादी बॉलीवुड की महंगी शादियों में से एक थी। फिलहाल दोनों फिल्म ’83’ से एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इसमें दीपिका अभिनेत्री ही नहीं बल्कि निर्माता भी हैं।