रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' का विवादों से नाम जुड़ गया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फाइनेंसर कंपनी ने फिल्म '83' के निर्माताओं के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटयन मजिस्ट्रेट की अदालत में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, फ्यूचर रिसोर्सेज FZE ने कथित तौर पर साजिश रचने और फिल्म निर्माण के प्रकिया में उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 406, 420 और 120 बी के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। मामले पर फ्यूचर रिसोर्सेज FZE ने आरोप लगाते हुए कहा कि विब्री मीडिया के निदेशकों ने उनसे झूठे वादे किए और 159 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए मनाया। हालांकि अब इस मामले पर जल्द सुनवाई होगी।
Film Wrap: मुश्किल में रणवीर सिंह की 83 और चर्चा में कटरीना की अंगूठी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को बॉलीवुड का सबसे सीक्रेट कपल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। फैंस दोनों के प्यार के बारे में लंबे समय से सुन रहे थे लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते से इनकार किया है और आज के समय में दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। जी हां, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। 9 दिसंबर यानी गुरुवार को दोनों ने रजवाड़ा स्टाइल में सात फेरे लिए। इस मौके की खास तस्वीरों को दोनों ने शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। सुर्ख लाल कलर के लहंगे में कटरीना काफी सुंदर लग रही थीं और विक्की कौशल भी पिंक कलर की शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। हालांकि, इन तस्वीरों में कटरीना ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रही है।
Katrina-Vicky Wedding: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को पहनाई हीरे-नीलम से जड़ी हुई इंगेजमेंट रिंग, लाखों में है कीमत
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी के घर में जल्द ही शहनाईयां गूंजने वाली हैं। अभिनेता की बेटी नियती अपने पार्टनर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और नियती की शादी की रस्में भी जोरो-शोरों से चल रही हैं। बीती रात दिलीप जोशी की बेटी नियती की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें सभी ने जमकर डांस किया। लेकिन दिलीप जोशी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेता भी अपनी बेटी की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकते हुए नजर आए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिलीप जोशी के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ झलक रही है।
Video: ‘तारक मेहता...’ फेम दिलीप जोशी ने बेटी के संगीत में किया शानदार डांस, ढोल पर लगाए जोरदार ठुमके
बिग बॉस 15 का गेम काफी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इन दिनों घर वीआईपी और नॉन वीआईपी जोन में बंटा हुआ है, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं, अब बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले की रेस भी शुरू हो गई है। बिग बॉस की तरफ से एक टास्क दिया गया, जिसमें वीआईपी जोन में से किसी एक को फिनाले वीक में पहुंचने का मौका मिल रहा है और इसी वजह से अब दोस्तों के बीच भी लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया है। बीते दिन रश्मि देसाई और देवोलीना के बीच जमकर बहस हुई। इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ सुनाया और अब टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राजीव अदातिया और शमिता शेट्टी के बीच लड़ाई हो गई, जो पहले दिन से साथ थे।
Bigg Boss 15: फिनाले टास्क में बहन शमिता शेट्टी से भिड़े राजीव अदातिया, दोनों के बीच हुई भयंकर लड़ाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 700 साल पुराने राजस्थान के चौथ बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में रजवाड़ा स्टाइल में शादी रचाई, जहां पर दोनों के महज कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। इस किले में बीते तीन दिनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जोरो-शोरों से चल रही थीं और अब न्यूली मैरिड कपल कटरीना और वक्की कौशल सवाई माधोपुर से निकल चुके हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच होटल से निकल कर एक चौपर में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। वह दोनों यहां से जयपुर की ओर रवाना हुए हैं। इस दौरान नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पीले कलर के सूट पहना हुआ हैं। हालांकि, अब तक कटरीना और विक्की के परिवार के सदस्य और मेहमान इस होटल से नहीं गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आज दोपहर तक इस होटल से चले जाएंगे।
Katrina-Vicky Wedding: कटरीना कैफ-विक्की कौशल जयपुर के लिए हुए रवाना, सामने आईं न्यूली मैरिड कपल की फोटोज