{"_id":"5acd8c7e4f1c1bca3d8b4774","slug":"ranveer-singh-get-dada-saheb-excellence-award-for-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के 'खिलजी' को दादा साहब एक्सीलेंस अवार्ड, विराट कोहली की दुल्हनिया का नाम भी लिस्ट में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावत के 'खिलजी' को दादा साहब एक्सीलेंस अवार्ड, विराट कोहली की दुल्हनिया का नाम भी लिस्ट में
Wed, 11 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्टिंग से हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के 'खिलजी' यानी रणवीर सिंह को दादा साहेब एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रणवीर को यह सम्मान उनकी फिल्म 'पद्मावत' में 'खिलजी' के किरदार के लिए दिया गया है। फिल्म में उनके किरदार को आलोचकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
2 of 4
खास बात यह है कि रणवीर के किरदार की सभी ने तारीफ ही नहीं की है, बल्कि 'पद्मावत' उनकी पहली ऐसी फिल्म है जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। 'पद्मावत' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए रणवीर को बेस्ट ऐक्टर के तौर पर मिलने वाला यह उनका तीसरा अवॉर्ड होगा।
3 of 4
बीते दिनों दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि, ‘हमें यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह की जबरदस्त अदाकारी को सम्मानित करने का फैसला लिया है।’ आपको बता दें कि बीते दिन ही यह खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा को अच्छी कहानियां पेश करने के लिए दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अनुष्का को भी फिल्म 'एनएच 10' के बेस्ट प्रोड्यूसर के लिए दादा साहेब एक्सीलेंस अवॉर्ड सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' की तो यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘पद्मावत’ खूब विवादों में फंसी थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।