फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह निक जोनस को बुलाते हैं 'जीजू', खास तोहफा भेजने के साथ लिख दी ये बात

Wed, 10 Feb 2021 07:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Has Special Gift For Jiju Nick Jonas And He Wrote Khaas apne jiju ke liye
रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिनकी अच्छी बॉन्डिंग फिल्मों में तो देखने को मिली ही है। साथ ही असल जिंदगी में भी स्टार्स की दोस्ती बेहद खास रही है। ऐसी ही कुछ दोस्ती एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बीच में भी है। रणवीर और प्रियंका अब तक तीन फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों स्टार्स के बीच दोस्ती काफी अच्छी है और इस बात का खुलासा रणवीर के द्वारा एक्ट्रेस के पति और सिंगर निक जोनस को भेजे गए खास तोहफे ने कर दिया है।

Ranveer Singh Has Special Gift For Jiju Nick Jonas And He Wrote Khaas apne jiju ke liye
रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh

कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने ‘न्यूटेला’ के साथ एक पेड पार्टनरशिप की थी, जिसका एक वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने न्यूटेला का चॉकलेट जार हाथ में लिया हुआ है, जिस पर उनकी फोटो लगी हुई है। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी तरह 25 विनर को भी इसी तरह के चॉकलेट जार दिए जाएंगे। रणवीर सिंह की इस वीडियो पर निक जोनस ने मजेदार कमेंट किए थे। अपने पहले कमेंट ने निक जोनस ने लिखा था, ‘पुरस्कार क्या हैं?’ वहीं, अपने दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा था, ‘मैं प्रवेश करने वाला हूं मुझे उम्मीद है कि मैं रणवीर के कस्टम जार में से एक प्राप्त करूंगा।’ अब इसके जवाब में रणवीर ने निक जोनस को खास गिफ्ट भेजा है।

Ranveer Singh Has Special Gift For Jiju Nick Jonas And He Wrote Khaas apne jiju ke liye
रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह ने अपने हाथ में एक न्यूटेला चॉकलेट का जार पकड़ रखा है। इस न्यूटेला चॉकलेट जार की खास बात ये है कि इस पर निक जोनस की तस्वीर लगी हुई है और उनका नाम भी लिखा है। इसके साथ ही इस जार पर ‘वर्ल्ड न्यूटेला डे’ भी लिखा है। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने लिखा है, ‘खास अपने जीजू के लिए, स्पेशल कंसाइनमेंट रास्ते में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Has Special Gift For Jiju Nick Jonas And He Wrote Khaas apne jiju ke liye
रणवीर सिंह

खैर, ये पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह और निक जोनस के बीच सोशल मीडिया पर मस्ती मजाक देखने को मिला है। पिछले दिनों निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा था, ‘चलिये उसे लेते हैं।’ रणवीर सिंह ने निक जोनस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था, ‘ओहो, जीजू! डोले-शोले!’

विज्ञापन
Ranveer Singh Has Special Gift For Jiju Nick Jonas And He Wrote Khaas apne jiju ke liye
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अब तक तीन फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर और प्रियंका एक कपल के रूप में नजर आए थे, जिसमें दोनों की शानदार एक्टिंग देखने को मिली थ। तो वहीं फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में दोनों ने भाई-बहन का रोल निभाया था। इसके अलावा फिल्म 'गुंडे' में रणवीर और प्रियंका के बीच लव अफेयर दिखाया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed