रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं। दोनों ही घर में रहकर अपने फैंस के साथ जुड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में दोनों ने कई सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। अब रणवीर का एक पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रणवीर ने अपने ससुर यानी दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण की तस्वीरें शेयर की हैं।
रणवीर सिंह को अपने ससुर प्रकाश पादुकोण पर है गर्व, लिखा- 40 साल पहले जो किया वो ऐतिहासिक था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर ने पोस्ट शेयर कर प्रकाश पादुकोण के बैडमिंटन में दिए योगदान को याद किया। प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर पूर्व बैंडमिंटन खिलाड़ी थे। उन्होंने 40 साल पहले लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। इसी को याद करते हुए रणवीर ने अपनी पोस्ट लिखी और कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
Pappa,
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) March 23, 2020
Your contribution to Badminton and Indian Sport is immeasurable!
Thank You for your inspiring display of dedication,discipline,determination and years of hard work!
They don’t make you like you anymore...
We love you and are proud of you!
Thank You for being you!❤️ https://t.co/GjMV7lpd59
दीपिका पादुकोण ने यह ट्वीट एक पत्रकार के ट्वीट के जवाब में किया गया था जिन्होंने लिखा था कि 40 साल पहले आज ही के दिन लंदन के वेम्बले एरेना में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने एक दीपिका पादुकोण को भी इस पोस्ट में टैग किया था।