फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका को जान से मारने की धमकी पर रणवीर को आया था गुस्सा, और फिर क्या हुआ ?

Fri, 09 Feb 2018 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh opens up on death threat to Deepika Padukone before Padmaavat release
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत तमाम विरोध के बावजूद रिलीज भी हुई और जबरदस्त सफलता भी हासिल की। फिल्म की रिलीज से पहले कई महीनों तक लगातार करणी सेना और राजपूत समाज की तरफ से  धमकियां मिलने का सिलसिला जारी रहा। अब इतने समय बाद  रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को मिली जान से मारने की धमकी पर आखिरकार अपने मन की बात रखी है। आइए जानते हैं कि रणवीर का क्या कहना है?

 
Ranveer Singh opens up on death threat to Deepika Padukone before Padmaavat release
रणवीर ने कहा है कि उन्हें ऐसा सुनकर बहुत दुख हुआ था और बहुत गुस्सा भी आया था। रणवीर ने कहा "इन सब के बीच हम दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा थे। इन सभी धमकियों पर मैं उस समय भी जवाब दे सकता था लेकिन मुझसे संयम बरतने के लिए और शांत रहने के लिए कहा गया था। इसलिए मैने उस गुस्से को अपनी परफॉरमेंस में डाल दिया। और जो लोगों ने फिल्म में देखा वह उसी का नतीजा है।"
 
Ranveer Singh opens up on death threat to Deepika Padukone before Padmaavat release
बता दें कि रणवीर फिलहाल डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी। दोनों कई ऐड एक साथ कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh opens up on death threat to Deepika Padukone before Padmaavat release
खबर यह भी है कि रणवीर, आमिर के साथ एक  मोबाइल कमर्शियल में साथ काम करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर और आमिर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। दोनों अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर के ही इस ऐड पर काम करेंगे। दोनों के बिजी शेड्यूल के कारण इस ऐड की शूटिंग टल रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed