{"_id":"5a7d1df34f1c1b1d368b94fa","slug":"shiamak-davar-bmc-demolishes-mumbai-dance-academy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख, अमिताभ के बाद एक और सेलिब्रिटी अवैध निर्माण पर घिरा, बीएमसी ने तोड़ा ऑफिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख, अमिताभ के बाद एक और सेलिब्रिटी अवैध निर्माण पर घिरा, बीएमसी ने तोड़ा ऑफिस
Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh and shahrukh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में बीएमसी के निशाने पर आए दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता रहता है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के बाद एक और सेलिब्रिटी के खिलाफ बीएमसी को कड़ा कदम उठाना पड़ा है।
2 of 5
shiamak davar
जी हां, सेलिब्रिटी डांसर और कोरियोग्राफर शामक डावर के एक स्टूडियो पर अवैध निर्माण का आरोप है। जिसके बाद बीएमसी ने कार्रवाई की और ऑफिस पर बुलडोजर चलवा दिया। शामक डावर का स्टूडियो मुंबई के महालक्ष्मी स्टेशन के पास 80 साल पुराने एक पुल के नीचे बना है।
3 of 5
बीएमसी के मुताबिक, उन्होंने पहले ही शामक डावर के ऑफिस में नोटिस भेजा था। शामक के इस स्टूडियो में 3 गाला थे। 5, 10 और 11 नंबर के इन गालाज में से बीएमसी फिलहाल सिर्फ 10 और 11 नंबर के गाला ही तोड़ पाई है। 5 नंबर के गाला पर कोर्ट ने स्टे आर्डर लगा दिया, जिसके चलते उसे तोड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि, 'हमने शामक डावर के स्टूडियो के सभी गैर कानूनी हिस्से तोड़ दिए हैं जिनमें लकड़ी के पार्टीशन, केबिन, दीवारें शामिल हैं। हमने उन्हें इसके लिए एक चेतावनी भी भेजी थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।'
विज्ञापन
5 of 5
बीएमसी ने जुलाई 2016 में डावर को इस स्टूडियो के लिए नोटिस भेजा था। उनका कहना था कि यह गाला 80 साल पुराने पुल के लिए सही नहीं हैं और इनके बढ़ते निर्माण से कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। बचे हुए गाला तोड़ने के बारे में ऑफिसर ने बताया कि वह कोर्ट के आर्डर का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।