{"_id":"5d26e1888ebc3e6c9568d507","slug":"ranveer-singh-share-experience-after-getting-marriage-with-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या दीपिका पादुकोण के साथ होती है रणवीर सिंह की लड़ाई, इस सवाल पर एक्टर ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या दीपिका पादुकोण के साथ होती है रणवीर सिंह की लड़ाई, इस सवाल पर एक्टर ने दिया ये जवाब
Thu, 11 Jul 2019 12:43 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh, deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं । 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल शादी कर ली । हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि दीपिका से शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है । इस इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि आप और दीपिका कभी लड़ाई करते हैं, जानते हैं इस पर रणवीर क्या बोले...
Deepika Padukone, Ranveer Singh
- फोटो : social media
फेमिना को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने एक टूक जवाब देते हुए कहा, 'हम कभी नहीं लड़ते । हमारा रिलेशन समय के साथ और बेहतर हुआ है । हमारे बीच सिर्फ प्यार है । शक की तो कोई जगह ही नहीं है । हम दोनों बहुत खुश हैं । हम दोनों अपने अनुभव एक-दूसरे से शेयर करते हैं और खूब हंसते हैं ।'
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
दीपिका के बारे में बताते हुए रणवीर ने कहा, 'उसके अंदर बच्चे जैसी मासूमियत है जिसे मेरे अलावा और कोई नहीं देख सकता । वो मेरी जिंदगी का जरूरी हिस्सा है ।' बता दें कि कुछ ही दिन पहले रणवीर ने अपना 34वां बर्थडे दीपिका के साथ लंदन में सेलिब्रेट किया था । ये कपल फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika padukone
इस मौके पर दीपिका ने रणवीर के बचपन की तस्वीर शेयर की थी । फोटो में रणवीर बर्फ का गोला खाते नजर आ रहे हैं । इस फोटो के साथ दीपिका लिखती हैं, 'संवेदनशील और भावनात्मक, ख्याल रखने वाला और दयालु, उदार और सौम्य, मजाकिया और बुद्धिमान, रमणीय और वफादार ... इन सब के साथ बहुत कुछ ... मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी, मेरे विश्वासपात्र ... लेकिन अधिक से अधिक बार नहीं, मेरा बच्चा, मेरा बच्चा, मेरा अनानास, मेरी धूप, मेरा इंद्रधनुष ... तुम हमेशा के लिए हमेशा इस तरह से रह सकते हो ... आई लव यू'' ।
विज्ञापन
Ranveer Singh
- फोटो : social media
वहीं रणवीर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका की एक खास तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दीपिका हंसती हुई दिख रही हैं। उन्होंने कैजुअल लुक अपना रखा है। तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'हाई ऑन केक'। बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर अगली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। जिसमें वो हू-ब-हू कपिल देव जैसे नजर आ रहे हैं ।