{"_id":"5d26d58a8ebc3e6cb47b279c","slug":"akash-ambani-and-shloka-mehta-distributing-meals-for-around-200-houses-on-independence-day-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी और श्लोका ने 200 गरीब परिवारों को बांटा खाना, 3 साल पुरानी तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी और श्लोका ने 200 गरीब परिवारों को बांटा खाना, 3 साल पुरानी तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shloka mehta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए थे । तब से अब तक उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । हाल ही में श्लोका और आकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । तस्वीरों में ये कपल अपने कुछ दोस्तों के साथ गरीब बच्चों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
akash ambani
- फोटो : social media
ये तस्वीरें साल 2016 की हैं जो अब सामने आई हैं । आकाश और श्लोका ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गरीब बच्चों को खाना बांटा था । सभी ने मिलकर 200 गरीब बच्चों को खाना खिलाया । ये खाना घर का बना हुआ था । इस मौके पर श्लोका ब्लैक टीशर्ट और रिप्ड जींस में नजर आईं ।
3 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : social media
वहीं आकाश ने सिंपल टीशर्ट और हाफ पैंट डाला हुआ था । आकाश अंबानी ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली । बच्चों को खाना खिलाने के दौरान रणबीर कपूर भी उनके साथ थे । सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और रणबीर कपूर की दोस्तों के साथ ये पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।
रणबीर कपूर की भी बच्चों के साथ तस्वीरें सामने आई हैं । श्लोका गरीब परिवारों के पास बैठ उन्हें खाना परोसती नजर आईं । खाने के साथ सभी बच्चों को टोपी भी बांटी गई । पिछले दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता, युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंचे थे । उनके साथ नीता अंबानी भी थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
yuvraj singh retirement party
- फोटो : social media
नीता अंबानी बहू श्लोका का हाथ पकड़े हुए थीं। उन्हें देख साफ था कि नीता अंबानी बहू का खूब ख्याल रखती हैं। श्लोका मेहता ने व्हाइट टॉप और ब्लू कलर की स्कर्ट कैरी की थी। ब्लैक कलर की ड्रेस में नीता हमेशा की तरह गॉर्जियस लग रही थीं। उनके यहां पहुंचने पर सभी का ध्यान उन पर ही लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।