{"_id":"5adc3cb44f1c1b6d098b5be8","slug":"ranveer-singh-sing-a-song-on-gully-boy-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गली ब्वॉय' के सेट पर सिंगर बने रणवीर सिंह का गाना वायरल, आप भी देख लीजिए वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गली ब्वॉय' के सेट पर सिंगर बने रणवीर सिंह का गाना वायरल, आप भी देख लीजिए वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के अलाउद्दीन खिलजी यानी रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह इस फिल्म में स्ट्रीट रैपर के किरदार में दिखाई देंगे। रैप करने से पहले रणवीर सिंह के गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में रणवीर सिंह साल 1998 में आई अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मेजर साहब' के 'प्यार किया तो निभाना' गाने को गाते नजर आ रहे हैं। रणवीर के साथ उनके फैंस भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस के साथ उनका कूल अंदाज देखते ही बन रहा है।
रणवीर के इस गाने का वीडियो उनके फैन क्लब ranveersingh.india.fc ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह का यह वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' के सेट का है।
Fav fav fav ❤️ video his energy 😍🙈 #ranveersingh #baba
A post shared by HE FOLLOWS(khilji Nailed It) (@ranveersingh.india.fc) on
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म 'गली ब्वॉय' का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। रणवीर सिंह और जोया अख्तर की यह एक साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में रणवीर नजर आए थे। फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी तक रिलीज हो सकती है।