{"_id":"5adc3ab34f1c1b350a8b5d6f","slug":"varun-dhawan-banita-sandhu-film-october-box-collection-day-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे हफ्ते सुधरा वरुण धवन के ‘अक्टूबर’ का मौसम, 80 प्रतिशत ग्रोथ के साथ कर डाली इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे हफ्ते सुधरा वरुण धवन के ‘अक्टूबर’ का मौसम, 80 प्रतिशत ग्रोथ के साथ कर डाली इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
october
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। वरुण धवन और बनिता संधू स्टारर फिल्म 'अक्टूबर' बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 35 करोड़ कमा चुकी है।
october
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'अक्टूबर' की ओपनिंग स्लो नजर आई। जिसके बाद लगातार फिल्म का कलेक्शन गिरता हुआ नजर आया। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में 80.95% की बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 1.89 करोड़ की कमाई की। वहीं शनिवार को फिल्म ने 3.42 करोड़ की कमाई की।
#October biz jumps again on second Sat... Shows 80.95% growth... Nears ₹ 40 cr mark... [Week 2] Fri 1.89 cr, Sat 3.42 cr. Total: ₹ 35.55 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2018
october
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन कई हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके निर्देशक शूजीत सरकार ने किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 35 करोड़ 55 लाख हो गया है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ है, जिसमें 35 करोड़ रुपए फिल्म की कॉस्ट और प्रोडक्शन पर खर्च किए गए जबकि 10 करोड़ रुपए प्रमोशन पर खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
october
वरुण की फिल्म ‘अक्टूबर’ अपने आप में एक अलग तरह की लव स्टोरी है। इस फिल्म में वरुण होटल मैनेजमेंट के छात्र की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की है।
विज्ञापन
13 october
'अक्टूबर' फिल्म देशभर में करीब 1683 स्क्रीन पर रिलीज की गई। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म को 625 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। कुल मिलाकर 'अक्टूबर' को 2308 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।