फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'83' Movie: रणवीर सिंह स्टारर '83' देखते हुए रो पड़ीं दीपिका, डायरेक्टर कबीर खान से फोन करके कह दी ये बड़ी बात

Sun, 19 Dec 2021 12:43 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh starrer film 83 Kabir Khan reveals that Deepika Padukone was crying after watching 83
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म '83' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म '83' का मोंटाज दिखाया गया था। उस समय रणवीर और दीपिका दोनों भी वहीं मौजूद थे। जैसे ही रणवीर की तस्वीर बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुई दीपिका इमोशनल हो गई थीं। अब फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पहली बार दीपिका ने फिल्म 83 देखीं तो वे बहुत भावुक हो गईं थी और रोने लगीं थी। जिसके बाद दीपिका ने कबीर को फोन किया।

Ranveer Singh starrer film 83 Kabir Khan reveals that Deepika Padukone was crying after watching 83
रणवीर सिंह, बोमन ईरानी और कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि दीपिका ने उन्हें फोन किया था और कोई आवाज नहीं थी इसलिए "मुझे लगा कि उसने मुझे गलती से डायल कर दिया है क्योंकि मैं 'दीपिका, हैलो' कह रहा था, और सामने से कोई आवाज नहीं आ रही थी। रुंधे हुए गले की वजह से वह बोल नहीं पा रही थी। बस उन्होंने बॉलीवुड को बबल कहा।

Ranveer Singh starrer film 83 Kabir Khan reveals that Deepika Padukone was crying after watching 83
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कबीर खान - फोटो : deepveerparadiso/insta

कबीर ने आगे बताया,"दीपिका ने कहा 'आई एम सो सॉरी, सो सॉरी, मैं अभी बहुत इमोशनल हूं, और बोल नहीं पा रही हूं'। तब मैंने कहा, 'दीपिका, आपको और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। आपने इस एक लाइन में जो कहा है और जिस तरह से कहा है, मुझे पता है कि आपने फिल्म के बारे में कैसा महसूस किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh starrer film 83 Kabir Khan reveals that Deepika Padukone was crying after watching 83
कपिल देव 83 मूवी - फोटो : instagram@therealkapildev

रणवीर सिंह की फिल्म '83' के ट्रेलर को दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म '83' में सन 1983 के विश्व कप जीत की कहानी दिखाई गई है। जब भारत को 1983 के वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ता है, लेकिन कपिल देव पूरे गेम का रुख बदल देते हैं। फिल्म '83' में दिखाया जाएगा कि कैसे पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Ranveer Singh starrer film 83 Kabir Khan reveals that Deepika Padukone was crying after watching 83
Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

फिल्म '83' में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म में भी रणवीर यानी कपिलदेव की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म 83 में रणवीर के साथ, पंकज त्रिपाठी, बोमल ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed