फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैपर बादशाह और पत्नी जैस्मिन के बीच हुआ अलगाव! क्या तलाक लेने जा रहे हैं दोनों

Sat, 28 Nov 2020 04:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Nov 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Rapper Badshah and Wife Jasmin Marriage Life is In Trouble
पत्नी जैस्मिन के साथ बादशाह - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की प्रोफेशनल लाइफ जहां बेहतरीन चल रहा है। उनके आए नए गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में लगता है कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मिन की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है।

Rapper Badshah and Wife Jasmin Marriage Life is In Trouble
badshah

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन और बादशाह कुछ समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इन दोनों को लंबे समय से साथ नहीं देखा गया है। ऐसे में दोनों के चाहने वालों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मामले को लेकर बादसाह की तरफ से कुच भी नहीं कहा गया है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के समय से ही बादशाह मुंबई में रह रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी जैस्मिन पंजाब में रह रही हैं।

Rapper Badshah and Wife Jasmin Marriage Life is In Trouble
पत्नी जैस्मिन के साथ बादशाह - फोटो : फाइल फोटो

एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, 'यह लॉकडाउन का समय है और जैस्मिन वैसे भी पंजाब में है और बादशाह मुंबई में हैं। दोनों के बीच शायद दूरियां बढ़ी हुई हैं।' वहीं एक अन्य सोर्स ने दावा किया है कि यह सिर्फ एक छोटा सा झगड़ा है और किसी को चिंतित होना चाहिए है । उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, हर कपल अपने हिस्से के उतार-चढ़ाव से गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper Badshah and Wife Jasmin Marriage Life is In Trouble
Badshah

बता दें कि बादशाह और जैस्मिन ने साल 2012 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। 11 जनवरी 2017 को जैस्मिन ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम दोनों ने जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह रखा। हालांकि बादशाह अपने पर्सनल लाइफ पर बात करने से अक्सर बचते ही हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को पर्शनल ही रखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Rapper Badshah and Wife Jasmin Marriage Life is In Trouble
badshah - फोटो : instagram

बात करें बादशाह के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है। बादशाह को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उन्होंने सुल्तान, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, दबंग 3 जैसी फिल्मों में हिट गाने दिए हैं।

पढ़ें: मालदीव्स में छुट्टियां मना रहीं साउथ अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी, शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed