फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rasha- Aaman: इस दिन परदे पर उतरेगी अजय के भतीजे संग रवीना की बेटी, अभिषेक की फिल्म की रिलीज डेट का एलान

Fri, 30 Jun 2023 06:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 Jun 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Rasha Thadani Aaman Devgn Debut with Abhishek Kapoor film starring ajay devgn Know Release date
राशा थडानी - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अपनी मां की तरह फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन राशा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। राशा भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि राशा जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Rasha Thadani Aaman Devgn Debut with Abhishek Kapoor film starring ajay devgn Know Release date
राशा-अमन - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय से राशा को अभिषेक कपूर के साथ लंच करते स्पॉट किया गया था। यही नहीं, बाद में वह डायरेक्टर के ऑफिस से भी निकलते हुए नजर आई थीं। अब कंफर्म हो चुका है कि राशा डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में राशा के अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करेंगे।

Gadar 2: इस वजह से 'तारा' की 'सकीना' पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

Rasha Thadani Aaman Devgn Debut with Abhishek Kapoor film starring ajay devgn Know Release date
रवीना टंडन, राशा - फोटो : social media

 बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित होगी और यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। यह नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक इस फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कर रहे हैं। रवीना के फैंस भी उनकी बेटी के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kareena Kapoor: करीना कपूर के इंडस्ट्री में 23 वर्ष पूरे, खास पोस्ट के साथ दिन को बनाया यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन
Rasha Thadani Aaman Devgn Debut with Abhishek Kapoor film starring ajay devgn Know Release date
राशा - फोटो : सोशल मीडिया

 राशा के बॉलीवुड के डेब्यू से पहले अभिषेक कपूर ने सारा अली खान को फिल्म  'केदारनाथ' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। सारा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अब देखना यह होगा कि राशा जब फिल्मों में आएंगी, तो क्या धमाल मचाएंगी। राशा भी अपने डेब्यू के लिए खूब मेहनत कर रही हैं।

Priyamani: 'मुझे अपने पति के प्रति जवाबदेह होना होगा', प्रियामणि ने फिल्म में किसिंग सीन ना देने की बताई वजह

विज्ञापन
Rasha Thadani Aaman Devgn Debut with Abhishek Kapoor film starring ajay devgn Know Release date
रवीना और राशा - फोटो : social media

आपको बता दें कि पिछले दिनों राशा ने हाल ही में हाई स्कूल से स्नातक किया है। वह मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही थीं। उनकी मां और एक्ट्रेस रवीना ने राशा की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फैंस भी राशा को जमकर बधाई दे रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed