{"_id":"63ac1e4b1ded3b6452750409","slug":"raveena-tandon-akshay-kumar-love-story-know-why-they-never-married-and-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Love Story: उस रात की एक गलती बनी अक्षय-रवीना के रिश्ते की 'कब्रगाह', शादी तक पहुंचने के बाद टूट गया था रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Love Story: उस रात की एक गलती बनी अक्षय-रवीना के रिश्ते की 'कब्रगाह', शादी तक पहुंचने के बाद टूट गया था रिश्ता
मोहब्बत गुस्सा-रूठना मनाना और फिर ब्रेकअप। एक-दूसरे के लिए तमाम सपने संजोने वाले जोड़े जब अलग होते हैं तो रोमांटिक रिश्तों का दर्दनाक अंत बहुत तकलीफ देता है। इस दौरान खुद को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ था रवीना टंडन के साथ, जब वह अक्षय कुमार की मोहब्बत में गिरफ्तार थीं। रवीना टंडन आज भले ही अनिल थडानी के साथ शादीशुदा जिंदगी में खुश हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह अक्षय कुमार से बेइंतहा प्यार करती थीं। जब रवीना अक्षय से अलग हुईं तो वह यह गम बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं और टूट गई थीं। तो चलिए आज आपको दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं-
2 of 4
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
90 के दौर की बात है जब फिल्म अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा की शूटिंग चल रही थी। उसी समय दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। उस दौरा में दोनों के लव अफेयर के खूब चर्चे हुए। इनका प्यार परवान चढ़ने लगा और मोहरा भी सुपरहिट हो गई। दर्शकों ने भी दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया। मोहब्बत के चर्चों के बीच कई बार यह जोड़ी हाथों में हाथ डाले सड़कों पर भी नजर आई।
अक्षय ने फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही रवीना के साथ शादी का वादा किया था। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों ने मंदिर में सगाई कर ली थी। अक्षय कुमार चाहते थे कि रवीना शादी के बाद फिल्मों में काम न करें। ऐसे में रवीना भी सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार हो गई थीं। लेकिन जब अक्षय की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' रिलीज हुई थी तो उनका नाम रेखा के साथ जुड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ियों का खिलाड़ी रिलीज होने के बाद एक शाम को पार्टी रखी गई। उसमें रवीना भी पहुंचीं थीं। लेकिन उस पार्टी में अक्षय का ध्यान रेखा की तरफ था और दोनों का इस तरह देर रात तक पार्टी करना रवीना को बिल्कुल पसंद नहीं आया। बस उस रात की यही एक गलती अक्षय और रवीना की मोहब्बत की कब्रगाह साबित हुई और रवीना ने अक्षय संग ब्रेकअप कर लिया। अक्षय का साथ छोड़ने के बाद 22 फरवरी 2004 में रवीना ने अनिल थडानी से शादी रचा ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।