बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सिर्फ अपने दमदार अभिनय और फिल्मों के लिए ही चर्चा में नहीं रहती हैं। कंगना अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते भी सुर्खियों में आ जाती हैं। कंगना अक्सर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में कभी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स और सितारों का साथ मिलता है तो कभी उन्हें ट्रोल होना पड़ता है। इस बीच कंगना ने बॉलीवुड को लेकर एक बड़ा दावा किया, जिसके बाद अब राम गोपाल वर्मा और रवीना टंडन ने उनको जवाब दिया है।
कंगना रनौत का दावा- 'फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं', रवीना टंडन और राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। कंगना के इस बयान के बाद वकील महेश जेठमलानी ने इस मुद्दे पर सितारों की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया। जिसके बाद अभिनेत्री रवीना टंडन और फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी अपनी बात रखी।
महेश जेठमलानी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक टीवी चैनल पर गंभीर आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग नारकोटिक्स ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। इंडस्ट्री के किसी एक शख्स ने भी उसका विरोध नहीं किया। इस बहरी चुप्पी से लोगों के पास क्या मैसेज जाएगा?' बता दें कि महेश के ट्वीट में एक अभिनेत्री का तात्पर्य कंगना रनौत से था।
A Bollywood actress makes a serious charge claiming personal knowledge on a TV channel with a large viewership that 99% of Bollywood consumes narcotic drugs. Not one person from that industry contradicts her. What inference is the public to draw from this deafening silence?
रवीना टंडन ने महेश जेठमलानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सब जानते हैं, 99 प्रतिशत जज, नेता, बाबू, अधिकारी और पुलिस भ्रष्ट होते हैं। यह बयान सबके लिए जेनरिक डिस्क्रिप्शन नहीं है। लोग समझदार हैं, उनमें अच्छे या बुरे का अंतर होता है। कुछ खराब सेब पूरी टोकरी को खराब नहीं करते हैं। इसी तरह हमारी इंडस्ट्री में भी अच्छे और बुरे लोग हैं।
Globally,99 % of judges,politicians,babus,officials,cops are corrupt.This statement cannot be a generic description for all.People are intelligent.They can differentiate between good/ bad.Few bad apples cannot spoil a basket.Likewise our industry also has the good and the bad. https://t.co/2sicSRZaAP
रवीना टंडन के अलावा राम गोपाल वर्मा ने भी महेश के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'हालांकि मैं भी इस बिरादरी से संबंध रखता हूं, मैं उतना ही हैरान हूं .. और उनकी चुप्पी भी बलात्कारी, हत्यारे, माफिया आदि कहे जाने पर भी है।' गौरतलब है कि कंगना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और एक के बाद एक अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रख रही हैं।
Though I belong to the same fraternity,I am as baffled as u ..And their silence also extends to them being called rapists , killers ,mafia etc etc https://t.co/oap0ttPGLj
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर विद्या बालन ने किया ट्वीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर कही ये बड़ी बात