फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच महीने बाद मुंबई से उड़ान भरने पर बोलीं वाणी कपूर, ‘ये एहसास दूसरे जीवन में आने जैसा है’

Wed, 02 Sep 2020 11:18 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Vaani kapoor spotted at the Mumbai airport on Wednesday on her way to the UK
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘वॉर’ में अपनी कमनीय काया और फिल्म के सुपरहिट गानों पर आकर्षक नृत्य दिखाने वाली गौरांगना वाणी कपूर बुधवार तड़के जब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची तो उन्हें लगा जैसे कि वह नया जीवन जीने जा रही हैं। वाणी ने सुबह सुबह मुंबई से स्कॉटलैंड के लिए उड़ान भरी, जहां वह पहले से मौजूद एक हिंदी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगी।

Vaani kapoor spotted at the Mumbai airport on Wednesday on her way to the UK
वाणी कपूर - फोटो : instagram- _vaanikapoor_

एयरपोर्ट पर आने के बाद अपने अनुभव के बारे में वाणी कपूर कहती हैं, “मैं बता नहीं सकती कि इस समय मैं कैसा महसूस कर रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई सपना चल रहा है। पांच महीने हो गए मुझे मुंबई से बाहर निकले हुए और मै वापस कैमरे के सामने आने के लिए बहुत बेकरार हूं। फिल्म के सेट पर पहुंचना ऐसा लम्हा होगा, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार करती रही हूं। यूं लग रहा है कि जैसे मैं किसी दूसरे जीवनकला में पहुंच गई हूं।”

Vaani kapoor spotted at the Mumbai airport on Wednesday on her way to the UK
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी कपूर ने इस बात पर भी खुशी जताई कि सब कुछ अब ठीक होता दिख रहा है। लोगों ने कोरोना वायरस के साथ रहने का ही मन बना लिया है। लोग अब घरों से निकल रहे हैं, अपने काम पर जा रहे हैं। लोगों में डर भी कम हुआ है। वह कहती हैं, “लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। हम सबको जो भी अपने काम या अपने जुनून के चलते घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें घर वापस भी जाना है। और, घर लौटकर अपने परिजनो के लिए हम खतरा न बनें, इसके लिए बाहर बहुत सावधानी की जरूरत है। मास्क लगाना कतई न भूलें और हाथों को बार बार साबुन से जरूर धोते रहें।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani kapoor spotted at the Mumbai airport on Wednesday on her way to the UK
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : instagram- _vaanikapoor_

वाणी कपूर स्कॉटलैंड में चल रही हिंदी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग में हिस्सा लेने जा रही है। फिल्म की पूरी टीम एक चार्टर्ड प्लेन से पहले ही वहां पहुंच चुकी है और 14 दिन के एकांतवास के बाद शूटिंग भी शुरू कर चुकी है। वाणी कपूर वहां पहुंचने के बाद सीधे शूटिंग शुरू कर देंगी या उन्हें भी 14 दिन एकांतवास में रहना पड़ेगा ये अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Vaani kapoor spotted at the Mumbai airport on Wednesday on her way to the UK
वाणी कपूर - फोटो : instagram- _vaanikapoor_

सात साल पहले फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से अपना करियर शुरू करने वाली वाणी कपूर की एक तमिल फिल्म समेत अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म ‘बेफिकरे’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो सकी थी लेकिन पिछली फिल्म ‘वॉर’ ने उनको हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उनकी निर्माणाधीन फिल्मों में से एक फिल्म रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed