हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सहित निर्देशक- कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इन तीनों पर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। ऐसे में अब रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी है।
रवीना ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले पर पेश की सफाई, भारती और फराह भी हैं आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पंजाब में अमृतसर पुलिस ने शिकायत के बाद रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ईसाई मोर्चा के अध्यक्ष सोनू जफर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित शो की वीडियो फुटेज के साथ एक शिकायत दर्ज कराई थी और तीनों कलाकारों पर ईसाईयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।
ऐसे में अब सोशल मीडिया पर रवीना ने माफी मांगते हुए लिखा, 'कृप्या इस लिंक को देखें। मैंने ऐसा एक भी शब्द नहीं कहा जिससे किसी भी धर्म का अपमान हो। हम तीनों (फराह खान, भारती सिंह और मैं) किसी को नाराज करने के इरादे से यह सब नहीं किया। लेकिन अगर हमने ऐसा किया हो तो जो लोग आहत हुए हैं उनसे हम माफी मांगते हैं।'
Please do watch this link. I haven't said a word that can be interpreted as an insult to any religion. The three of us (Farah Khan, Bharti Singh and I) never intended to offend anyone, but in case we did, my most sincere apologies to those who were hurt. https://t.co/tT2IONqdKI
बता दें कि रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में शिकायत दी गई है। पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद ये मामला दर्ज किया। ये मामला IPC की धारा 295- ए के तहत ये केस दर्ज किया है। एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने इस शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया था कि पुलिस को कार्यक्रम की वीडियो के साथ शिकायत दी गई थी, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की है।
गौरतलब है कि इस मामले के अलावा हाल ही में रवीना सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो गई थीं। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून की तस्वीर साझा की थी। ये तस्वीर सीएए के प्रदर्शन से जुड़ी हुई थी, लेकिन इस तस्वीर में अंग्रेजी में जो संदेश लिखा हुआ था उसमें प्रदर्शन यानी protest और vandalize की स्पेलिंग गलत थी।
पढ़ें: जानें क्यों डांस रियलिटी शो के बीच में ही रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रहा है वीडियो