बॉलीवुड स्टारकिड्स की एक पीढ़ी तेजी से बड़ी हो रही है। हो सकता है उनमें से कई बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई दें। इनमें से कई सितारों के बच्चे अभी पढ़ रहे हैं, साथ ही अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की तस्वीरें साझा कीं और उसकी उपलब्धियों के बारे में बताया है।
अन्य स्टारकिड्स से कम नहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, छोटी सी उम्र में हासिल की ये उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना की बेटी राशा थडानी अभी पढ़ रही हैं। उन्होंने मार्शल आर्ट फॉर्म, ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर लिया है। रवीना ने बेटी की तस्वीर साझा की जिसमें वह उसका सर्टिफिकेट दिखाती नजर आ रही हैं। मां बेटी की यह जोड़ी कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं।
रवीना लिखती हैं कि ‘मेरी बेटी ब्लैकबेल्ट। राशा थडानी गर्व है तुम पर। तुमने अपना मास्क नहीं हटाया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया है। परीक्षा के इस वक्त सुरक्षा नियम पहले हैं। मुझे यह पसंद आया जिस तरह तुमने कहा- ‘कल स्कूल जाना है।‘
View this post on Instagram
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी बेटी राशा थडानी के साथ फनी अंदाज में डांस करती नजर आईं। उन्होंने यश मुखाटे और बिग बॉस फेम शहनाज गिल के रैप वीडियो 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’ पर डांस किया था।
फिल्मों की बात करें तो रवीना साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रवीना लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर जज नजर आई थीं।
जब शर्मिला टैगोर ने बहू करीना कपूर की तारीफों के बांधे थे पुल, सैफ और सोहा के बारे में की थी ये शिकायत