रवि किशन की बेटी रीवा की पहली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
इस फिल्म से डेब्यू करेंगी भाजपा सांसद की बेटी, हॉरर फिल्म में दिखेंगी दीपिका, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म राधे के लिए सलमान को मिली मां
सलमान खान ने पिछले हफ्ते अपनी अपकमिंग फिल्म 'Radhe you are most wanted bhai' के बारे में जानकारी दी थी। सलमान खान की इस घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, फिल्म में सलमान खान की मां का अहम किरदार निभाने के लिए तलाश पूरी हो गई है। फिल्म में सलमान की मां का किरदार 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब निभाएंगी। जरीना सूरज पंचोली की मां हैं और सलमान के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते भी काफी अच्छे हैं। गौरतलब है की सूरज को बॉलीवुड में सलमान खान ने ही लॉन्च किया था।
जसलीन मथारू को मॉल में झाड़ू लगानी पड़ी
बिग बॉस में सुर सम्राट अनूप जलोटा के साथ गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आईं जसलीन मथारू मॉल में झाड़ू लगाते हुई नजर आई। दरअसल जसलीन कुछ भी खरीदने से पहले प्रोडक्ट की अच्छे से जांच पड़ताल करती हैं। मॉल में झाड़ू खरीदने पहुंची जसलीन एक एक करके झाड़ू लगाकर देख रही हैं कि उन्हें कौन सी झाड़ू खरीदनी है। इस घटना का वीडियो जसलीन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते यह तेजी से वायरल हो गया। फैंस को जसलीन का यह जागरूक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Jhadu lagana koi mujse seekhe 👻 #Broomingtutorials
A post shared by Jasleen Matharu (@jasleenmatharu) on
सनी लियोनी बनी सुपरगर्ल
सनी लियोनी लगातार नए नए प्रोजेक्ट करते हुए बॉलीवुड में अपनी पुख्ता पहचान बनाती जा रही हैं। सनी ने अपने फैंस के बीच अपने नए प्रोजेक्ट को शेयर किया। इस प्रोजेक्ट के बारे में सनी ने वीडियो के सहारे बताया। सनी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें वो काले कपड़ों और भूरे बालों में नजर आ रही हैं। सनी इस वीडियो में एक स्पेशल गैजट का इस्तेमाल करती हैं और उड़ने वाली कार भी चलाती है। इस वीडियो को सनी ने ही प्रोड्यूस किया है और वो काफी लंबे वक्त से इस तरह के वीडियो पर काम करना चाहती थी।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
अब लोगों को भूत बनकर डराएंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण शादी के बाद से ही काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं लेकिन इस बार उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट साइन कर लिए हैं।इन्हीं में से एक प्रोजेक्ट है साउथ की हिट फिल्म 'अरूंधती' की रीमेक का। दीपिका ने इस फिल्म के लिए हां कह दिया है और वो पहली बार किसी हॉरर फिल्म में काम करती हुई दिखेंगी। वहीं दीपिका की और भी कई सारी फिल्में आने की खबरें हैं। दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर भी दिखेंगी। यह फिल्म मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक होगी जो अगले साल तक रिलीज हो जाएगी।