{"_id":"5dc0012f8ebc3e93ae3f52a9","slug":"death-anniversary-of-bhupen-hazarika-named-for-bharat-ratna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि विशेष: जानिए भूपेन हजारिका के बारे में? इन वजहों से दिया गया था 'भारत रत्न'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि विशेष: जानिए भूपेन हजारिका के बारे में? इन वजहों से दिया गया था 'भारत रत्न'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूपेन हजारिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ओ गंगा तुम बहती हो क्यों', 'दिल हूम हूम करे' जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज देने वाले संगीतकार भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) को इस साल 8 अगस्त को भारत सरकार ने मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। जनवरी में उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी। भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार भूपेन हजारिका का निधन 5 नवंबर 2011 को हुआ था।
2 of 5
भूपेन हजारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
हजारिका बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वह कवि, फिल्म निर्माता, लेखक, असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी थे। भूपेन हजारिका देश के ऐसे महान कलाकार थे जो अपने गाने खुद लिखते, संगीतबद्ध करते और गाते थे। भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा उन्होंने हिंदी, बंगला समेत कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए।
3 of 5
भूपेन हजारिका
हजारिका का जन्म असम के तिनसुकिया जिले की सदिया में हुआ था। 10 बच्चों में सबसे बड़े, हजारिका को अपनी मां की वजह से संगीत से लगाव हुआ। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में अपने लिखे गाने को गाया था। साथ ही उन्होंने असमिया सिनेमा की दूसरी फिल्म 'इंद्रमालती' के लिए 1931 में काम किया। उस समय उनकी उम्र मात्र 12 साल थी। हजारिका ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूपेन हजारिका
हजारिका को 1975 में सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय फिल्म के लिये 'राष्ट्रीय पुरस्कार', 1992 में 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 2009 में 'असोम रत्न', 'संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड', 2011 में 'पद्म भूषण' जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
भूपेन हजारिका
वह हमेशा संगीतकार, गायक, एक्टर और फिल्म निर्देशक के रूप में सक्रिय रहे। समाज के तमाम गंभीर मुद्दों को उन्होंने फिल्मों और संगीत के माध्यम से पेश किया। उनकी इसी कला ने उन्हें एक महान गीतकार की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।