सुशांत सिंह राजपूत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ता की याचिका पर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने का सही ठहराया है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत की जांच को पटना से मुंबई स्थानांनतरित करने का आग्रह किया था। अदालत ने कहा कि बिहार सरकार के पास इस बात के पूरे अधिकार हैं कि वो पटना में एफआईआर दर्ज करे और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाए। कोर्ट के इस फैसले के सामने आने के बाद से ही अलग- अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा।
सुशांत केस की जांच करेगी CBI,जानिए फैसला सुनकर क्या बोले संजय राउत से लेकर बिहार के DGP तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'आज सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़े स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि मुंबई पुलिस ने जो जांच की थी उसका दायरा बहुत सीमित था। कोर्ट ने सबसे बड़ी बात ये कही है कि हम CBI जांच को अपने कोर्ट का भी स्टैम्प दे रहे हैं और कोर्ट की तरफ से भी कह रहे हैं कि जांच CBI से होनी चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा है कि कोई भी मामला जो सुशांत सिंह से जुड़ा है अगर उसमें कोई FIR दर्ज होती है तो वो जांच भी CBI ही करेगी।'
It is a very important day for #SushantSinghRajput's family and his fans all over the world. Supreme Court accepted all our points, it also held that what Maharashtra Police was doing was in a limited scope: Vikas Singh, lawyer of Sushant Singh Rajput's father pic.twitter.com/hzYpcKZBJG
शिवसेना नेता संजय राउत पिछले कुछ वक्त से सुशांत केस में अपने बयानों को लेकर चर्चा में थे। कोर्ट के फैसला पर संजय राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां हमेशा कानून की व्यवस्था सबसे ऊपर रही है, ये कानून का राज्य है यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां की पुलिस, न्याय व्यवस्था, शासन हमेशा ये देखता आया है कि कितना भी बड़ा या छोटा व्यक्ति हो कानून से ऊपर कोई नहीं है।'
Those in the government who know the law, the Mumbai Police Commissioner or our Advocate General can talk about it, it is not fit for me to comment on the verdict of Supreme Court: Sanjay Raut, Shiv Sena#SushanthSinghRajputCase pic.twitter.com/JbsVKIK2hG
कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में गुप्तेश्वर पांडेय फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गुप्तेश्वर कहते हैं, 'रिया चक्रवर्ती की हैसियत नहीं है कि बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में कोई प्रतिकूल टिप्पणी करें। आज पूरे देश में उनको लोग शक की नजर से देख रहे हैं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का कद, चरित्र बहुत ऊपर है।'
#WATCH "Bihar ke mukhyamantri pe comment karne ki aukaat Rhea Chakraborty ki nahi hai," says Bihar DGP when asked about the actor's comments on CM Nitish Kumar. #SushantSinghRajput pic.twitter.com/qDPKkHINhE
सुशांत केस में शुरू से ही मुंबई पुलिस को संदेह की नजर से देखा गया है। ऐसे में कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा, 'हमें अब तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, एक बार हमें आदेश की कॉपी मिलेगी तो हम आदेश की जांच करके आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में अपने वकीलों को जल्दी से जल्दी आदेश की कॉपी भेजने को कहा है।'
Once we get the order copy, we will examine it and decide further course of action. We have spoken to our advocates in the Supreme Court to send us the order copy: Mumbai Police Commissioner, Parambir Singh#SushantSinghRajputCase pic.twitter.com/0WMBWmUTAp