फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड में क्यों इस्तेमाल होता है 'वुड' शब्द, जानें कैसे जुड़ा कनेक्शन?

Tue, 09 Nov 2021 10:14 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 09 Nov 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Reason behind using word 'wood' in hollywood, bollywood, lollywood and other cinema industry
बॉलीवुड, हॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया में हर साल अलग अलग भाषाओं में सैकड़ों फिल्में बनती हैं। फिल्म इंडस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े कारोबार में से एक है। लाखों-करोड़ों लोग पूरी दुनिया में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस कारोबार से जुड़े हैं। भारत की बॉलीवुड इंडस्ट्री भी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में शुमार है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वैल्यू 183 अरब डॉलर से ज्यादा की है। देश-दुनिया में फिल्म इंडस्ट्री को हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे नामों से जाना जाता है। भारत में अलग अलग भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड और टॉलीवुड जैसे शब्दों से पहचानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इन शब्दों में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल क्यों होता है? आइए जानते हैं कि कहां से जुड़ा फिल्म इंडस्ट्री से ये शब्द 'वुड' और कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?

Reason behind using word 'wood' in hollywood, bollywood, lollywood and other cinema industry
एच. जे. विटले - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से हुआ वुड शब्द का इस्तेमाल
वुड शब्द का इस्तेमाल मुख्य रूप से हॉलीवुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड जैसे फिल्म इंडस्ट्री में किया जाता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले वहीं हॉलीवुड से हुई। दरअसल, एच. जे. विटले (H.J. Whitley) ने की थी। उन्हें हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का पिता भी कहा जाता है। हॉलीवुड नाम रखने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। एच. जे. विटले ने ये नाम अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित हॉलीवुड जिले के नाम पर इंडस्ट्री का नाम रखा। जैसे जैसे दुनिया में फल्में बनने लगी, वैसे वैसे बाकी फिल्म इंडस्ट्री का नामकरण होता रहा। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड, सेंडलवुड जैसी तमाम इंडस्ट्री मौजूद हैं।

Reason behind using word 'wood' in hollywood, bollywood, lollywood and other cinema industry
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड
हिन्दी इंडस्ट्री को बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। मुंबई या बॉम्बे सिनेमा का गढ़ होने की वजह से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम 'बॉलीवुड' रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reason behind using word 'wood' in hollywood, bollywood, lollywood and other cinema industry
लॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो

लॉलीवुड
पाकिस्तान में लाहौर फिल्म इंडस्ट्री का गढ़ है। इसलिए इसका नाम 'लॉलीवुड' है। यहां पंजाबी और उर्दू भाषा में फिल्में बनाई जाती है।

विज्ञापन
Reason behind using word 'wood' in hollywood, bollywood, lollywood and other cinema industry
कॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो
कॉलीवुड
यह नाम तमिल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed