फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेष: फिल्मफेयर को ‘खामोश’ करने वाली रीना रॉय को इन 10 बेहतरीन किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

Tue, 07 Jan 2020 10:02 AM IST
anand anand रोहितास सिंह परमार, मुंबई
रोहितास सिंह परमार, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Reena Roy Birthday Special know her role in bollywood films
reena roy - फोटो : file photo

70 और 80 के दशक में जब हेमा मालिनी, रेखा, जीनत अमान और परवीन बाबी पर जमाना फिदा था तो एक गर्ल नेक्स्ट डोर जैसी दिखने वाली हीरोइन रीना रॉय का एक अलग ही जलवा हुआ करता था। वह उस दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन रहीं। रीना रॉय ने जीतेंद्र के साथ 12 और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ 11 हिट फिल्में दी हैं। आइए कुछ रोचक जानकारियों के साथ हम आपको बताते हैं उनके 10 सर्वश्रेष्ठ किरदारों के बारे में।

loader
Reena Roy Birthday Special know her role in bollywood films
jaise ko taisa - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार: रूपा
फिल्म: जैसे को तैसा (1973)


इस फिल्म को रीना रॉय के करियर के हिसाब से टर्निंग पॉइंट मन जाता है। इस फिल्म में रूपा के किरदार में रीना के अभिनय ने सिनेप्रेमियों का ध्यान अपनी  ओर आकर्षित किया। फिल्म के गीत 'अब के सावन में जी डरे' पर किया रीना का रेन डांस उनकी पहचान बन गया था। तभी से लोग उनके दीवाने हो गए थे। वैसे आपको बता दें कि रीना का असली नाम रूपा है। उनकी पहली फिल्म के निर्माता ने उनका नाम रूपा से रीना कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Reena Roy Birthday Special know her role in bollywood films
kalicharan - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार: सपना
फिल्म: कालीचरन (1976)

अब तक रीना रॉय को पहचान मिल चुकी थी। सपना के किरदार में इस फिल्म ने उनके करियर को और ऊंचाइयां दीं। उनके अभिनय को तो सराहा ही गया, उसके अलावा फिल्म में उनके सह अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के साथ उनकी जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि उनका नाम असल में भी शत्रुघन के साथ जोड़ दिया गया। इस फिल्म में एक गीत 'जा रे जा ओ हरजाई' पर रीना की प्रस्तुति को बहुत पसंद किया गया था।  
Reena Roy Birthday Special know her role in bollywood films
nagin - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार: नागिन
फिल्म: नागिन (1976)


कहने को तो सांप एक डराने वाला जानवर है, लेकिन इस फिल्म में नागिन के किरदार में रीना रॉय ने सांपों के प्रति भी प्यार जाग्रत कर दिया था। उस समय की एक सुपरनैचुरल फिल्म में उनका ऐसा अभिनय वाकई काबिलेतारीफ है। फिल्म में अभिनेत्रियां तो और भी थीं, लेकिन आकर्षण का केंद्र रीना ही रहीं। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।    
विज्ञापन
Reena Roy Birthday Special know her role in bollywood films
Apnapan - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार: कामिनी अग्रवाल
फिल्म: अपनापन (1977)


रीना रॉय के करियर को सबसे बड़ी सफलता इसी फिल्म में निभाए कामिनी के किरदार से मिली। एक स्वार्थी और पैसों के लिए पागल औरत के रूप में सभी उनसे घृणा करने लगे थे। यही तो उनका इस फिल्म के लिए इनाम था, जिसके सामने सारे तमगे फीके थे। एक कठोर पत्नी और बेरहम मां के किरदार में उन्होंने बिल्कुल जीवंत अभिनय किया। इसके लिए उन्हें सपोर्टिंग एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि उन्होंने यह अवार्ड ये कहकर वापस कर दिया कि वह मुख्य कलाकार होकर सह-कलाकार का अवार्ड नहीं ले सकती।        
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed