फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remo D'Souza: शाहरुख खान के साथ रेमो डिसूजा का था एक पेज का सीन, 'परदेस' को लेकर कोरियोग्राफर का बड़ा खुलासा

Sun, 06 Aug 2023 06:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Aug 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Remo D'Souza Revealed he had one page scene with Jawan Actor Shah Rukh Khan in Pardes
रेमो डिसूजा

बॉलीवुड के शोमैन कहलाने वाले सुभाष घई की फिल्म खलनायक ने आज (छह अगस्त) रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए। घई की एक और सुपरहिट फिल्म परदेस अपनी 26वीं वर्षगांठ पूरी करने के कगार पर है। आठ अगस्त को इसकी रिलीज के 26 साल पूरे हो जाएंगे। इस विशेष मौके से पहले, कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने फिल्म से जुड़ी अपनी कुछ यादें साझा की हैं।


Jailer Poster: 'जेलर' से मोहनलाल के जुड़ने की पुष्टि, रजनीकांत संग नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

Remo D'Souza Revealed he had one page scene with Jawan Actor Shah Rukh Khan in Pardes
रेमो डिसूजा

हाल ही में एक साक्षात्कार में रेमो ने यह भी खुलासा किया कि कैसे उनके संवाद, जो उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्माए थे वे दुर्भाग्य से संपादित कर दिए गए और फिल्म के फाइनल कट में इन्हें जगह नहीं मिल सकी। बता दें कि जिस समय परदेस की शूटिंग हो रही थी, उस समय रेमो जाने-माने कोरियोग्राफर अहमद खान के साथ डांसर के तौर पर काम कर रहे थे। 

Remo D'Souza Revealed he had one page scene with Jawan Actor Shah Rukh Khan in Pardes
रेमो डिसूजा

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रेमो ने उस समय को याद किया जब उन्होंने परदेस में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, “मेरे पास फिल्म से बहुत सारी यादें हैं, मुझे लगता है कि मैं उस पर एक किताब लिख सकता हूं, लेकिन मैं दो बातें कहूंगा। सबसे पहले, इस फिल्म में अभिनय करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। सुभाषजी ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें गैराज सीन में कोरियोग्राफर अहमद खान की टीम से चार लोगों की जरूरत थी और मैं उनमें से एक था। मुझे लाइनें दी गईं, मुझे शाहरुख खान के साथ अच्छी संख्या में संवाद मिले। यह मेरे लिए बहुत नया था।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Remo D'Souza Revealed he had one page scene with Jawan Actor Shah Rukh Khan in Pardes
परदेस में शाहरुख खान के साथ रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं अपने सभी दोस्तों को थिएटर में ले गया और बताया कि मैंने शाहरुख खान और सुभाष घई के साथ एक फिल्म की है। हालांकि, जब हम फिल्म देखने बैठे तो पहला भाग खत्म हो चुका था और इसमें मेरा एक भी शॉट नहीं था। भगवान का शुक्र है दूसरे भाग में 'मेरी मेहबूबा' गाना आया और उस गाने में मेरी प्रमुख उपस्थिति थी। उस गाने ने मुझे बचा लिया, नहीं तो मेरे दोस्त मुझे सचमुच पीट देते।”

विज्ञापन
Remo D'Souza Revealed he had one page scene with Jawan Actor Shah Rukh Khan in Pardes
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

अ फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रेमो ने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह फिल्म निर्माण की सभी बारीकियों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग और संपादन पूरी तरह से अलग चीजें हैं। आठ अगस्त, 1997 को सिल्वर स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई परदेस में शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अपूर्वा अग्निहोत्री ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में आलोक नाथ, अमरीश पुरी और हिमानी शिवपुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार में थे। अपनी रिलीज पर मिश्रित समीक्षा मिलने के बावजूद, परदेस  ने बॉक्स पर जबर्दस्त कमाई की थी। 
Alia Bhatt: फिल्म 'डार्लिंग्स' को एक साल हुआ पूरा, आलिया भट्ट ने BTS वीडियो शेयर कर याद की ताजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed