फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renuka Shahane: मीटू के समर्थन में आईं 'सलमान खान की भाभी', 25 साल बाद आवाज उठाने पर कहा- बोलने कहां देते हो

Fri, 03 Mar 2023 06:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 03 Mar 2023 06:06 PM IST
सार


 

विज्ञापन
renuka shahane support me too movement said people accusing women speaking up 25 years after being harassed
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया भी अब समय के साथ अब काफी अपडेट हो चुकी है। यहां कोई भी घटना होती है तो उसका पता बहुत जल्द आम लोगों को हो जाता है। चीजें अच्छी हों या फिर बुरी, सभी कुछ बहुत जल्दी सामने आ जाता है। इसी क्रम में जब साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने मीटू आंदोलन की शुरुआत की तो वह बहुत जल्द उसकी पहुंच आम लोगों के बीच भी हो गई। जिसके बाद बहुत सी महिलाओं ने वर्कप्लेस पर हुए शोषण के बारे में खुलकर बात की। कई अभिनेत्रियों ने तो अपने को-स्टार समेत डायरेक्टर्स पर भी मीटू के आरोप लगाए। वहीं अब हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी इस बारे में अपना समर्थन रखा। 

renuka shahane support me too movement said people accusing women speaking up 25 years after being harassed
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका शहाणे ने मीटू आंदोलन के पक्ष में बात करते हुए कहा कि कितने ही लोग उनको चुप रहने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि महिला होने की क्या कमियां हैं और कैसे कई लोगों ने उन्हें हमेशा चुप रहने को कहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रेणुका शहाणे ने कहा, 'बचपन से ही औरतों को चुप रहना सीखाया जाता है। असल में 'मत बोलो' एक ऐसी चीज है जो महिलाओं को बचपन से अक्सर बताई और सिखाई जाती है'।


इसे भी पढ़ें- Pathaan: थिएटर्स में 'बादशाह' का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
renuka shahane support me too movement said people accusing women speaking up 25 years after being harassed
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका ने आगे कहा, मीटू बहुत जरूरी था, क्योंकि अगर कुछ और नहीं, तो उस घटना से बहुत सारी महिलाएं गुजरीं, जो शायद उनके साथ करीब 10 साल, 25 साल पहले हुई थीं। लोग कहते हैं इस बारे में 25 साल बाद क्यों बोल रहे हो, अरे आप बोलने कब देते हो?' उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी हरकतें ज्यादातर परिवारों के अंदर होती हैं। अगर कोई बच्चा-चाहे लड़का हो या लड़की अपने माता-पिता को बताता है, तो कितने माता-पिता बच्चे की कही गई बातों के आधार पर अपने बड़ों या पारिवारिक रिश्तों को छोड़ने को तैयार हैं? इसलिए मुझे लगता है कि यह वहीं से शुरू होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
renuka shahane support me too movement said people accusing women speaking up 25 years after being harassed
रेणुका शहाणे, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रेणुका आगे कहती हैं, 'अगर कोई महिला बुद्धिमान है या सवाल पूछती है तो लोग असहज हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कभी-कभी एक महिला अभिनेता चरित्र के बारे में सवाल पूछती है, उसे इस तरह से देखा जाता है कि वह बहुत सवाल पूछती है, लेकिन अगर पुरुष सवाल पूछ रहा है, तो कहा जाता है कि वह प्रेरित है और प्रतिबद्ध है। लोग महिलाओं को नकारात्मक रोशनी में ज्यादा आंकते हैं।'
 
विज्ञापन
renuka shahane support me too movement said people accusing women speaking up 25 years after being harassed
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा रेणुका शहाणे ने 90 के दशक में महिलाओं को होने वाली परेशानियों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब सेट्स पर मूल सुविधाएं भी नहीं होती थीं। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, खासतौर पर फीमेल एक्ट्रेसेज को। उन्होंने बताया, जब हम 90 के दशक में काम करते थे तो महिलाओं के लिए अलग से वॉशरूम नहीं होते थे और इसे लेकर कोई ध्यान भी नहीं देता था। हमें कॉमन वॉशरूम यूज करने पड़ते थे। इस स्थिति से बचने के लिए अभिनेत्रियां कम पानी पीती थीं, ताकि गंदे वॉशरूम में जाने से बच जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed