{"_id":"6401dfc897e76bf16701b1f8","slug":"pathaan-box-office-collection-film-become-highest-gossing-movie-kgf-2-hindi-baahubali-2-hindi-dangal-2023-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pathaan: थिएटर्स में 'बादशाह' का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: थिएटर्स में 'बादशाह' का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ 2, पठान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की फिल्म पठान हिंदी सिनेमा में कामयाबी की एक नई इबारत लिख रही है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर चार साल के बाद वापसी की थी। फैंस को शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, यही वजह रही कि यह फिल्म आते ही सिनेमाघरों में छा गई थी। हालांकि रिलीज होने से पहले इसके गाने बेशरम रंग को लेकर खूब बवाल हुआ था, लोगों का कहना था कि फिल्म को थिएटर में चलने नहीं देंगे और फ्लॉप करा के मानेंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। पठान सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब शाहरुख खान की फिल्म ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली 2 को भी पछाड़ दिया है।
2 of 5
पठान
- फोटो : social media
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान ने सभी को धूल चटा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म करोड़ों कमा रही है। पठान के हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 510.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बाहुबली 2 ने हिंदी में 510 करोड़, केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी में 435.33 करोड़ और दंगल ने 374. 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस हिसाब से यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पठान की धुआंधार कमाई के बाद से शाहरुख खान की अगली फिल्म जवान का रास्ता साफ हो गया है। अब फैंस को जवान का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने पहली बार साथ में नजर आए हैं। फिल्म के निर्देशक और राइटर सिद्धार्थ आनंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म पठान
- फोटो : social media
शाहरुख खान की पठान को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले उन्हें 2018 में 'जीरो' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
पठान में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं। सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी से टाइगर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते दिखे हैं। वहीं शाहरुख खान क रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आए हैं, जबकि जॉन अब्राहम का फिल्म में नेगेटिव रोल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।