सब्सक्राइब करें

53 साल के हुए आशुतोष राणा, पत्नी रेणुका शहाणे ने इस तरह बरसाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 10 Nov 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Renuka Shahane Wishes Husband Ashutosh Rana With Love On His 53rd Birthday
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के बेहकरीन अभिनेताओं में शुमार आशुतोष राणा आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशुतोष राणा ने बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें हर किरदार में दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। चाहे वो किरदार निगेटिव हो या पॉजिटिव। इस के अलावा उनके फैंस उनकी पर्सनल लाइफ को भी काफी पसंद करते हैं। आशुतोष ने अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ शादी की थी।

Trending Videos
Renuka Shahane Wishes Husband Ashutosh Rana With Love On His 53rd Birthday
कपिल शर्मा, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा - फोटो : Twitter

दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में रेणुका ने आशुतोष के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके ऊपर अपना प्यार लुटाया है। रेणुका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी और परिवार के साथ कई तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Renuka Shahane Wishes Husband Ashutosh Rana With Love On His 53rd Birthday
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Social Media

अपने पति और अभिनेता आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका ने उन्हें बेहद खूबसूरती के साथ शुभकामनाएं दी हैं। रेणुका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए आशुतोष की कुछ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आपसे हमेशा और उसके आगे भी प्यार करती रहूंगी। जन्मदिन की शुभकामनाएं राणाजी।'

Renuka Shahane Wishes Husband Ashutosh Rana With Love On His 53rd Birthday
आशुतोष राणा - फोटो : ट्विटर

रेणुका के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट काफी वायरल भी हो रहा है। इस पोस्ट पर आशुतोष के कई फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग कमेंट्स कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनानएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Renuka Shahane Wishes Husband Ashutosh Rana With Love On His 53rd Birthday
आशुतोष राणा - फोटो : फाइल

बता दें कि आशुतोष राणा को फिल्म दुश्मन में उनके किरदार गोकुल पंडित और फिल्म संघर्ष में निभाए गए उनके किरदार के लिए जाना जाता है। इन दोनों किरदारों ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाई है। इसके अलावा उन्हें कई टेलीविजन धारावाहिकों में भी देखा गया है। जिनमें स्वाभिमान, फर्ज, साजिश और काली-एक अग्निपरीक्षा प्रमुख हैं।

पढ़ें: 15 मिनट के रोल में ही अक्षय पर भारी पड़े शरद केलकर, फैंस बोले- बस 'लक्ष्मी' में दिखा दम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed