फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: ‘दृश्यम 2’ बनी साल की रीमेक नंबर वन, बाकी नौ फिल्मों में इस फिल्म ने उठाया सबसे बड़ा घाटा

Wed, 28 Dec 2022 03:04 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Dec 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Report card of top 10 remake films of year 2022 in Hindi Bollywood News in Hindi Drishyam 2
2022 की रीमेक फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुजरते साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को कई कड़वे सबक सिखाए हैं। इसके दर्शकों ने इस साल बताया कि शहर शहर घूमने वाले सितारों का तमाशा देखने आने वाले सारे दर्शक सिनेमाघरों में भी आ ही जाएंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं। गारंटी इस बात की भी नहीं है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की गिनती दिखाने वाले सितारों की फिल्में भी हिट हो ही जाएंगी। कहानी ओरिजिनल है या किसी दूसरी फिल्म से प्रेरित, अब इससे भी फर्क नहीं पड़ता। फर्क इस बात से पड़ता है कि परदे पर दिखाई जा रही कहानी का दर्शकों से कोई कनेक्शन बनता है क्या? या फिर कि परदे पर जो दिखाया जा रहा है, वैसा कुछ क्या वाकई हकीकत में हो सकता है? बस इसी पैमाने पर इस साल की सारी रीमेक फिल्में कसी गईं और इन कसौटियों पर सौ फीसदी खरी उतरी फिल्म एक ही रही। चलिए, बताते हैं आपको इस साल रिलीज हुई रीमेक फिल्मों का लेखा जोखा...

Report card of top 10 remake films of year 2022 in Hindi Bollywood News in Hindi Drishyam 2
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दृश्यम 2

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी डटी हुई है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 229 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म 2021 में इसी नाम से रिलीज मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक है। इसकी प्रीक्वल साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम' भी मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक थी, जिसे निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था। 'दृश्यम 2' में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के बाद अजय देवगन की यह दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं।

इसे भी पढ़ें- Riya Kumari: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली

Report card of top 10 remake films of year 2022 in Hindi Bollywood News in Hindi Drishyam 2
मिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिली 

सोशल मीडिया पर रोज अपने बदन की नुमाईश करने वाली अभिनेत्रियों के लिए भी साल 2022 सबक रहा। दर्शक अब सिनेमाघरों में तभी आने वाले हैं जब उन्हें तब्बू जैसी अभिनेत्री का दमदार अभिनय देखने को मिले। सोलो हीरोइन की फिल्में तो खैर अब सिनेमाघरों तक पहुंचना ही मुश्किल लग रहा है लेकिन फिर भी ओटीटी की बदली रणनीति के चलते बोनी कपूर को अपनी बेटी जान्हवी की रीमेक फिल्म 'मिली' को सिनेमाघरों में रिलीज करना पड़ा। ये मलयालम फिल्म 'हेलन' की रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'मिली' का सौदा ओटीटी पर पहले ही हो चुका था और ये पहले ही समझ आ गया था कि इस फिल्म की ओपनिंग तक नहीं लगने वाली। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.49 करोड़ ही कमा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Report card of top 10 remake films of year 2022 in Hindi Bollywood News in Hindi Drishyam 2
विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम वेधा 

साल 2022 की रीमेक फिल्मों में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा'। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2017 की इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म का एक सबक ये भी है कि कहानी की पृष्ठभूमि के हिसाब से अगर किरदार की चाल ढाल नहीं होगी तो दर्शक उसे स्वीकार नहीं करेंगे। फिल्म की हाइप को सबसे ज्यादा नुकसान इसके एक गाने अल्कोहोलिया ने पहुंचाया जिसने फिल्म की रिलीज के ठीक पहले इसका माहौल खराब कर दिया। ऋतिक रोशन की ब्रांडिंग को भी इससे बहुत नुकसान पहुंचा है क्योंकि उन्हीं के कहने पर फिल्म की शूटिंग लखनऊ की बजाय अबू धाबी में की गई थी। करीब 175 करोड़ रुपये बनी ये फिल्म अपनी लागत भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं वसूल पाई।

इसे भी पढ़ें- Tunisha Sharma: इन सेलेब्स की मौत के बाद पार्टनर पर घूमी थी शक की सुई, आज तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

विज्ञापन
Report card of top 10 remake films of year 2022 in Hindi Bollywood News in Hindi Drishyam 2
कठपुतली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कठपुतली

साल 2022 की सबसे खराब फिल्मों की जब भी सूची बनेगी तो उसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' का जिक्र जरूर आएगा। मुंबई में करोड़ों के आवासीय प्रोजेक्ट बनाने वाले कारोबारी वाशु भगनानी ने लंदन के करीब ग्लासगो में फिल्म सब्सिडी की योजना बनाकर इस फिल्म की शूटिंग की लेकिन इस नकली मनाली को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने को कोई कंपनी तैयार नहीं हुई तो ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दी गई। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के भारतीय प्रबंधन ने जिस मोटी रकम पर ये फिल्म खरीदी, उसे लेकर भी फिल्म जगत में अरसे तक कानाफूसी चलती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed