फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिपोर्टर ने कियारा को पुकारा गलत नाम से, गुस्से में अभिनेत्री ने उठाया ये कदम

Wed, 16 Dec 2020 11:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Reporter Calls Kiara Advani With Wrong Name Kayra Here is Actress Reaction
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से अपने सभी फैंस को इम्प्रेस कर दिया है। कियारा के चाहने वालों की लिस्ट अब छोटी नहीं रही है। कम समय में ही उन्होंने फैंस के दिल में एक खास जगह बना ली है। लेकिन इस बार फैंस को कियारा का गुस्सा भी देखने को मिला है।

Reporter Calls Kiara Advani With Wrong Name Kayra Here is Actress Reaction
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

भोली सी सूरत वाली कियारा आडवाणी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुस्से में नजर आईं। कियारा को पसंद नहीं आया कि किसी रिपोर्टर ने उन्हें गलत नाम से पुकारा। बस फिर क्या था कियारा उस रिपोर्टर पर बरस पड़ीं। दरअसल रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कियारा की जगह अभिनेत्री को कायरा नाम से पुकारा।

Reporter Calls Kiara Advani With Wrong Name Kayra Here is Actress Reaction
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

इन दिनों कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदू की जवानी' रिलीज हुई है। कियारा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। इसी दौरान का एक किस्सा इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। एक रिपोर्टर ने सवाल पूछते हुए कियारा का नाम 'कायरा' ले लिया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'आपने मुझे क्या बुलाया? आपने कायरा कहा या कियारा? नाम को गलत प्रोनाउंस करने की वजह से मैं आपके सवाल का जवाब नहीं दूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Reporter Calls Kiara Advani With Wrong Name Kayra Here is Actress Reaction
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

हालांकि कियारा ने ये सबकुछ मजाक में ही किया था। बाद में कियारा ने मजाक करते हुए रिपोर्टर से अपना नाम ठीक तरह से नाम लेने की गुजारिश की। इसके बाद रिपोर्टर ने कियारा का नाम ठीक तरह से लिया और फिर से उनसे सवाल पूछा जिसका जवाब भी उन्होंने दिया।

विज्ञापन
Reporter Calls Kiara Advani With Wrong Name Kayra Here is Actress Reaction
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी ने अपना फिल्मी करियर साल 2014 में 'फगली' से शुरू किया था। इसके बाद वो फिल्म 'एमएस धोनी' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं। साल 2019 में कियारा ने शाहिद के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' में काम किया जिसमें उन्हें खूब सराहना मिली।

पढ़ें: प्रेग्नेंसी की वजह से ये काम नहीं कर पा रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'अब मैं ऐसे नहीं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed