फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: नौ साल से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं रिया चक्रवर्ती, पहली फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप

Thu, 01 Jul 2021 10:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 01 Jul 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
Rhea chakraborty birthday special actress is waiting for a big hit her debut movie was also a flop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

1 जुलाई 1992 को बंग्लुरु में जन्मीं रिया चक्रवर्ती आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया फिल्मों में काफी साल से हैं लेकिन उनका नाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से चर्चा में आया था। रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड बताई जाती हैं। हालांकि दोनो का रिश्ता खुले रूप से कभी सामने नही आया। सुशांत के निधन के बाद ऐसी खबरें सामने आई थी की रिया और सुशांत शादी करने वाले थे। सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती का नाम काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। 



सफल फिल्म की तलाश में हैं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती के पिता आर्मी ऑफिसर थे इसके चलते रिया की पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई। इसके बाद रिया ने मनोरंजन जगत मे करियर बनाने का मन बनाया। वो एमटीवी मे सफल वीडियो जॉकी बनीं इसके बाद उन्होंने फिल्मों मे कदम रखा। साल 2012 में रिया ने तेलुगु फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' से डेब्यू किया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड फिल्मों मे कदम रखा। रिया ने नौ साल के करियर में फिल्में तो बहुत की हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किसी भी फिल्म से सफलता नहीं मिली है। तो चलिए रिया चक्रवर्ती के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Rhea chakraborty birthday special actress is waiting for a big hit her debut movie was also a flop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिया फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' में सुमंथ राजू के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म का निर्देशन एम एस राजू ने किया था। हालांकि दोनों ही दर्शकों का दिल नही जीत पाए और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। रिया ने फिल्मों मे अपना जादू चलाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें खास सफलता नही मिली। साल 2014 में रिया 'सोनाली केबल' फिल्म में नजर आईं थीं। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नही आई। इसके बाद साल 2018 में रिया 'जलेबी' फिल्म में नजर आईं थीं।इस फिल्म में वरुण मित्रा उनके हीरो थे। इस फिल्म के गाने दर्शकों को अच्छे लगे थे लेकिन फिल्म एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करने मे असफल हुई थी।

Rhea chakraborty birthday special actress is waiting for a big hit her debut movie was also a flop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

रिया अर्जुन और श्रद्धा की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में भी दर्शकों के सामने आईं। इसमे रिया कमियो रोल मे नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म मे अर्जुन और श्रद्धा की केमेस्ट्री दर्शकों को प्रभावित नही कर पाई तो रिया कितना याद रहतीं। इसके बाद साल 2017 में रिया 'बैंक चोर' फिल्म में नजर आईं थी। इसमे विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे और रिया ने भी मुख्य किरदार निभाया था, लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea chakraborty birthday special actress is waiting for a big hit her debut movie was also a flop
महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @Inbollywood

रिया की फिल्म 'जलेबी' की चर्चा खूब हुई थी, लेकिन ये भी रिया का करियर नहीं संभाल पाई। इस फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट और साक्षी भट्ट थे। वहीं रिया की इस फिल्म को सफल बनाने के लिए महेश भट्ट ने भी पूरा जोर लगाया था। इसके बाद भी फिल्म सफल नहीं हो पाई। वहीं इस फिल्म के बाद रिया और महेश भट्ट को लेकर काफी विवादित बातें सामने आईं थीं।

विज्ञापन
Rhea chakraborty birthday special actress is waiting for a big hit her debut movie was also a flop
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

रिया सुशांत के निधन के बाद से सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आईं। हालांकि उन पर कई तरह के आरोप लगे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इससे रिया के करियर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिया को कई फिल्मों के रोल ऑफर हुए थे, लेकिन उनकी खराब छवि के कारण निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने से हिचकिचा रहे हैं। अब रिया कब और किस प्रोजेक्ट में नजर आती हैं ये आने वाले समय में पता चलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed