फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे की गिरफ्तारी के बाद बोले रिया के पिता- बधाई हो इंडिया, आपने एक परिवार को ध्वस्त कर दिया

Sun, 06 Sep 2020 01:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Father Indrajit Chakraborty statement after Showik Chakraborty arrest in sushant singh rajput case
इंद्रजीत चक्रवर्ती, शौविक और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को इस मामले में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया। बताया ये भी जा रहा है कि रिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच उनके पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी ढंग से ध्वस्त कर दिया है।



Rhea Chakraborty Father Indrajit Chakraborty statement after Showik Chakraborty arrest in sushant singh rajput case
इंद्रजीत चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने बेटे शौविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद ये बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, 'बधाई हो इंडिया कि आपने मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मुझे यकीन है कि अगला नंबर मेरी बेटी का है और मुझे नहीं पता कि इसके बाद कौन है। आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया है लेकिन निश्चित रूप से न्याय के लिए सब कुछ जायज  है। जय हिंद।'

Rhea Chakraborty Father Indrajit Chakraborty statement after Showik Chakraborty arrest in sushant singh rajput case
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में एनसीबी ने पाया कि रिया चक्रवर्ती ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसके इस्तेमाल में शामिल थीं। रिया के व्हाट्सएप चैट में उन्होंने कॉन्ट्राबैंड्स प्रोडक्ट को खरीदा, बेचा और इस्तेमाल किया। यह नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट (NDPS) 1985 के दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Father Indrajit Chakraborty statement after Showik Chakraborty arrest in sushant singh rajput case
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

एनसीबी की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ती जा रही है रिया की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शौविक के बाद अब रिया चक्रवर्ती पर एक्शन लिया जा सकता है। सुशांत केस की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को अब कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए जांच एजेंसी ने पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Father Indrajit Chakraborty statement after Showik Chakraborty arrest in sushant singh rajput case
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, ड्रग्स लेन-देन के मामले में शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने प्रारंभिक पूछताछ में बहुत कुछ बता दिया है। कम से कम वह एंगल तो ठीक दिशा में जा रहा है, जिसे सामने रखकर इस मामले की जांच शुरू की गई थी। अभी तक दर्जनभर लोगों से पूछताछ की गई है, इसमें कई गप्पी यानी ड्रग पेडलर भी शामिल हैं। उसके अलावा रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती की व्हॉट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर जो बातें की गई हैं, वहां से केस की राह ज्यादा आसान होती चली गई।

सुशांत केस में गिरफ्तार हुआ रिया का भाई शौविक, अंकिता लोखंडे ने किया ये ट्वीट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed