{"_id":"604346848ebc3ee978485963","slug":"rhea-chakraborty-film-career-slowdown-after-sushant-singh-rajput-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ढल रहा रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर, निर्माताओं ने मोड़ा मुंह!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ढल रहा रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर, निर्माताओं ने मोड़ा मुंह!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश हैरान हुआ था। उनके जाने के बाद कइयों की जिंदगी बदल गई। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में आया है। रिया लगातार परेशानियों में घिरी हुई हैं। जेल जाने के बाद कहा जा रहा है कि रिया का फिल्मी करियर समाप्त होता जा रहा है।
सुशांत की मौत के बाद रिया पर तरह-तरह के आरोप लगे थे। इसके कारण रिया जेल भी गई थीं। वहीं, वह ड्रग्स केस में भी पुलिस के शिकंजे में आ गई थीं। हालांकि उन्हें बाद में बेल मिल गई, लेकिन तब तक बहुत कुछ बदल चुका था, उनकी लाइफ और बॉलीवुड में उनकी जगह भी। रिया बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारे हो चुकी थी।
इस पूरे केस के दौरान रिया की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। लोगों की नजरों में भी रिया विलेन बन चुकी थीं, जिसके बाद रिया ने खुद भी सबसे किनाराकशी अख्तियार कर ली। इस दौरान उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गईं। हालांकि अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चेहरे’ में रिया के होने की बात कही जा रही थी। बताया तो ये भी गया था कि रिया इसकी शूटिंग भी कर चुकी थीं। लेकिन अब जब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया तो उनका चेहरा गायब कर दिया गया।
फिल्म चेहरे के पोस्टर में अमिताभ, इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा दिखाई दीं। रिया को पोस्टर में जगह न मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि जिसने भी इस लड़की को अपनी फिल्म में लिया उसकी फिल्म सुपरफ्लॉप साबित होगी।
इसके अलावा लोग उनपर खूब फब्तियां कसते नजर आएं। कुछ ने कहा कि रिया का बॉलीवुड करियर अब समाप्त हो गया है। कोई निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में नहीं लेना चाहता ना ही उनसे अपना नाम जोड़ना चाहता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई रिया का फिल्मी करियर अब अस्त की ओर है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।