बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस अब तक सुशांत के घरवालों और उनके कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है। गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया।
सुशांत की खुदकुशी के मामले में रिया चक्रवर्ती से नौ घंटे चली पूछताछ, खुल सकते हैं गहरे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती को मुंबई के ब्रांदा थाने में बुलाकर पुलिस ने उनसे नौ घंटे तक पूछताछ की। नौ घंटो तक चली इस पूछताछ में पुलिस ने रिया से कई जरूरी सवाल पूछे। पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने पर मीडिया ने रिया से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर सबको मना कर दिया और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।
रिया चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस थाने पहुंची थीं। कहा जा रहा है कि सुशांत की आत्महत्या से कुछ दिन पहले तक रिया उनके साथ घर पर ही रहती थीं। इसलिए पुलिस उन्हें सुशांत की सबसे बड़ी राजदार मान रही है। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया था जो सुशांत के करीबी थे।
पुलिस सुशांत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस ने राजपूत के परिवार के सदस्यों समेत 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी इस मामले में कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। गुरुवार को पटना के गांधी घाट पर सुशांत की अस्थियों का विसर्जन किया गया था।
मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन उर्फ सैची का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे